डा. बलवंत ने नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में अध्यापकों के माध्यम से छात्रों को पेड़ों की विशेषताओं के बारे में बताया जा सकता है, जिससे वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदार बन सकें। इस कार्यक्रम में वन क्षेत्र अधिकारी नृमता सिंह, वन दरोगा शुभम राय, और उपेन्द्र कुमार तिवारी ने भी सहयोग दिया।
बीजेपी सदस्यता अभियान में जनसंपर्क कार्यक्रम
11 सितंबर से शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) Ghazipur के महाजनसंपर्क अभियान के तहत, डा. संगीता बलवंत ने जमानिया विधानसभा के विभिन्न वार्डों और गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ना और नए सदस्यों को बीजेपी में शामिल करना है।
डा. बलवंत ने आज नगरपालिका जमानिया के वार्ड नंबर 13, ग्राम हेतिमपुर, शाहपुर लठिया और कालनपुर में जाकर ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को तीन करोड़ नए सदस्यों का लक्ष्य दिया है। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बना रहे हैं।”
“पहले आओ और पहले पाओ” नोएडा सरकार अब ‘सपनों का घर’ देगी, जानें कीमत
उत्तर प्रदेश के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि इस राज्य ने देश को अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में पहला प्रधानमंत्री और भाजपा का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष दिया है, जिससे राज्य का भाजपा के लिए विशेष स्थान है।