Thursday, March 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

डॉक्टर के मुंह से उड़े गुटखे के छींटे तो भड़के MLA बेदीराम, जवाब में ‘साहब’ ने बताई जाति और कर दी ‘गंदीबात’

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक और सीएचसी डॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है।

Vinod by Vinod
August 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक और सीएचसी डॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है। दोनों के बीच पहले बहस होती है और कुछ देर के बाद डॉक्टर अपनी कुर्सी से उठकर विधायक से बोले, ‘आपके जैसे बहुत विधायक आए और गए। ‘मुझे काम करना होगा करूंगा वरना इस्तीफा दे दूंगा’। तभी विधायक की नजर डॉक्टर की नेमप्लेट पर पड़ी। विधायक ने कहा यादव हो, इसीलिए गुटका खाकर मरीजों का इलाज करते हो। तुम्हारी शिकायत सीएम योगी से करूंगा।

दरअसल, विधायक बेदीराम दोपहर करीब 12 बजे जखनिया सीएचसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर और वार्डों का निरीक्षण किया। विधायक ने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। शिकायतें मिलीं कि मरीजों को अस्पताल से दवाएं नहीं मिल रही हैं और उन्हें बाहर से दवाएं लिखी जाती हैं। अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी खराब पाई गई। एक बाल्टी कचरे से भरी होने पर विधायक ने नाराजगी जताई। इसी बीच एक बच्चे ने बताया कि उसे बाहर से दवा लिखवाई गई है। एक व्यक्ति ने शिकायत की कि डॉक्टर ने उससे 500 रुपये लिए हैं।

RELATED NEWS

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

March 12, 2026
Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026

मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों को सुनकर विधायक नाराज हो गए। निरीक्षण के दौरान बेदीराम ने सीएचसी प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र से कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में पूछा। बताया जा रहा है कि तभी प्रभारी मौके पर रजिस्टर में कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करने लगे। यह देखकर विधायक भड़क गए। उन्होंने कहा कि हाजिरी समय पर लगनी चाहिए, बाद में दिखावा करना ठीक नहीं। विधायक ने आरोप लगाया कि डॉक्टर मुंह में गुटखा भरे हुए थे और जब वे बात कर रहे थे तो उनके कुर्ते पर गुटखे के छींटे पड़ रहे थे। विधायक ने डॉक्टर से कहा कि आप गुटका खाकर अस्पताल आते हो।

डॉक्टर ने विधायक को आंख दिखाई। जिस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा, मैं विधायक हूं, पढ़ा-लिखा आदमी हूं, आप मेरे सामने मुंह में गुटखा भरकर बात करेंगे?। यही आपकी तमीज है?। विधायक की डांट-फटकार से नाराज होकर डॉक्टर योगेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने कई विधायक देखे हैं और वे इस्तीफा भेज देंगे। इसके बाद वे हाथ जोड़कर उठ खड़े हुए और कुर्सी छोड़कर चैंबर से बाहर चले गए। इसबीच कुछ लोगों का कहना है कि डॉक्टर की नेमप्लेट को विधायक ने देखा। उस पर सरनेम यादव लिखा था। जिस पर विधायक ने कहा कि यूपी में अब सपा की नहीं बल्कि बीजेपी की सरकार है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, जिस पर डॉक्टर और बिफर पड़े। कहा हां मैं यादव समाज से आता हूं। आप मुझे तत्काल सस्पेंड करवा दीजिए। वहीं विधायक ने पूरे प्रकरण को लेकर कहा कि डॉक्टर गुटका खाए हुए थे। मैंने प्रश्न किए, जिसके कारण वह भाग खड़े हुए। विधायक ने कहा कि प्रभारी डॉक्टर को सामने आकर जवाब देना चाहिए था, न कि कुर्सी छोड़कर चले जाना चाहिए था। इस दौरान अस्पताल स्टाफ और सुभासपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद विधायक बेदीराम ने कहा कि उन्होंने बिना पूर्व सूचना के दौरा किया ताकि असली स्थिति सामने आ सके। उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जाती हैं और अस्पताल में गड़बड़ियां चल रही हैं।

Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Major Fire in Delhi and Greater Noida: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई,...

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

india euthanasia permission palliative care

Permission Case: हरीश राणा को कैसे मिलेगी इच्छा मृत्य, बहस तेज़, एम्स में पैलिएटिव केयर में क्यों रखा जाएगा

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Euthanasia Permission Case:अदालत के आदेश के बाद हरीश राणा को अब दिल्ली के एम्स अस्पताल की पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट की...

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Next Post
गोरखपुर की सड़कों पर दिखा ‘रोमियो और जूलियट’ का जोड़ा, चलती बाइक की टंकी पर बैठकर ‘मैडम जी’ कर रही ‘गुटरगू’

गोरखपुर की सड़कों पर दिखा ‘रोमियो और जूलियट’ का जोड़ा, चलती बाइक की टंकी पर बैठकर ‘मैडम जी’ कर रही ‘गुटरगू’

पीलीभीत में कार की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, भीषण सड़क हादसे में 2 मासूम समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

पीलीभीत में कार की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, भीषण सड़क हादसे में 2 मासूम समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist