Site icon News1India

Ghazipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर गाजीपुर में सेवा पखवाड़े के तहत विशेष कार्यक्रम

Ghazipur News

Ghazipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के नेतृत्व में विशेष सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने मिलकर वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) लँगड़पुर में फल वितरण कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया।

डॉ. संगीता बलवंत ने क्या कहा?

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की सेवा पर्व पहल के अंतर्गत किया गया, जिसमें देशभर में सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जनकल्याण के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं। उनके जन्मदिन पर सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करके हम उनके विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।”

इस कार्यक्रम में भाजपा के ज़िला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, ज़िला अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व ज़िला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, राजन प्रजापति, मयंक जायसवाल, प्रधान नंदू प्रताप, नीतीश दुबे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: “बेटा विदेश कमाने गया, देवर की बाहों में मिली बहू, ससुर ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर हुआ हंगामा”

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान फल वितरण के साथ ही वृद्धाश्रम के निवासियों (Ghazipur News) से संवाद किया गया, जिसमें उनकी स्वास्थ्य और सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने वृद्धजनों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी हमेशा तत्पर रहेगी।

ज़िला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इस तरह के सेवा कार्यों का आयोजन पूरे ज़िले में किया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आने वाले दिनों में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Exit mobile version