Site icon News1India

सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने चलाया भाजपा सदस्यता महाजनसंपर्क अभियान

Ghazipur

Ghazipur: गाजीपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता महाजनसंपर्क अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने ग्रामसभा कुस्महीकला, धरवा और गरथौली में कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया और अभियान के प्रति उनकी सक्रियता को सराहा।

संगीता बलवंत ने चलाया भाजपा सदस्यता अभियान

डॉ. संगीता बलवंत (Ghazipur) ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2 सितंबर से पूरे देश में सुचारू रूप से चल रहा है, और 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए भाजपा इस लक्ष्य को भी पार कर सकती है। सदस्यता अभियान के साथ ही, डॉ. बलवंत ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को मौके पर ही निस्तारण के लिए निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: अवैध नर्सिंग होम में नवजात की मौत, News1 India की खबर का बड़ा असरस्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

इस अवसर पर करण्डा मण्डल के प्रभारी मनोज बिंद, मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा, ग्राम प्रधान नंदलाल बिंद, ग्राम प्रधान रामजी बलवंत, वरिष्ठ नेता भानु जायसवाल, रवींद्र जायसवाल, ओमप्रकाश चौहान, अनिल यादव, संतोष बिंद्रा, संजय बिंद, प्रदीप कुमार, जोगिंदर बिंद सहित पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा के सदस्यता अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Exit mobile version