Site icon News1India

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने की श्रद्धांजलि अर्पित

Ghazipur
Ghazipur: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर ग्रामसभा चौकिया में बूथ संख्या 130 पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जो पंडित उपाध्याय के गरीबों और वंचितों के उत्थान के विचारों को जागरूक करने का प्रतीक है।
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने संबोधन में बताया कि “अंत्योदय का अर्थ है ‘अंतिम व्यक्ति का उदय’, अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना।” पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को एक महान समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ और भारतीय जनसंघ के नेता के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने एकात्म मानववाद की विचारधारा का प्रस्ताव रखा और हिंदुत्व पुनरुत्थान के आदर्शों को फैलाने के लिए ‘राष्ट्र धर्म’ नामक मासिक पत्रिका की शुरुआत की थी।

भाजपा सदस्यता अभियान

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद (Ghazipur) ने चौकिया, मिश्रवालिया, पंचवटियाँ, मुड़रभा एवं पिहरही गांवों में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक बूथ पर 100 नए सदस्यों को जोड़कर पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़े: जीवन में है मंगल दोष तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय, बदल देंगे आपकी पूरी किस्मत!

सदर विधानसभा के निवासी के निधन पर शोक व्यक्त

सांसद ने सदर विधानसभा के ग्राम सौरी के एक निवासी, जो मुंबई में काम कर रहे थे और एक हृदयविदारक घटना में निधन हो गया, के घर जाकर परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सामाजिक कार्यों में सांसद की भागीदारी

इस कार्यक्रम में करण्डा मंडल के प्रभारी मनोज बिंद, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, महामंत्री मुरली कुशवाहा, ग्राम प्रधान संजय बिंद, रामजी बलवंत, श्लोक बिंद, पूर्व प्रधान राजेश बिंद, अनूप बिंद, सहकारी समिति के उपाध्यक्ष संजय बिंद, भीरगु बिंद, ओ.पी. बलवंत, अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री रंजीत कुमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version