Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
रातों रात सब्जी बेचने वाला बना करोड़ पति, खाते में आए 172 करोड़

Ghazipur: रातों रात सब्जी बेचने वाला बना करोड़ पति, खाते में आए 172 करोड़, पुलिस से लेकर आयकर विभाग को ईमानदारी का सबूत देने के लिए लगा रहा चक्कर

कई बार लोग रुपये कमाने के लिए बड़े-बड़े खव्वाब देखते हैं। वहीं पैसे कमाने के लिए तरह-तरह की तरकीबे सोचतें है, कई बार कई लोग काम-धंधा और व्यवसाय करने के लिए मजबूर होते हैं। अगर विना कुछ किये कोई अचानक अरबपति बन जाये तो उसका क्या हाल होगा। यह जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। लेकिन ऐसा ही एक मामला गाजीपुर से सामने आया है। यहांं एक शख्स रातों-रात अरबपति बन गया। जिससे उसकी रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर गांव का है। जहां मैगरराय पट्टी में विनोद रस्तोगी रहता है। विनोद रस्तोगी सब्जी का व्यवसाय करते हैं। वहीं विनोद के होश तब उड़ गए, जब उसके खाते में अरबों रुपये आ गए। आयकर विभाग द्वारा नोटिस आने के बाद उसे मामले की जानकारी हुई। वहीं आयकर विभाग ने उसके पास टैक्स न जमा करने का नोटिस भेजा था. अधिकारियों ने बताया कि उसके खाते एक-दो करोड़ नहीं बल्कि 172 करोड़ 81 लाख 59153 रुपये आये हैं।नोटिस मिलने के बाद से विनोद परेशान चल रहे हैं।

बता दें कि सब्जी व्यवसायी के बैंक खाते में इतने रुपये देख सिर चकरा गया। आनन-फानन में उसने गहमर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया कि यह पैसे उसके नहीं है। विनोद ने गहमर थाना में बताया कि उसके आधार और पैन कार्ड का किसी ने दुरुपयोग कर खाता खोल लिया है। उस खाते में एक बड़ी राशि चेक के माध्यम से जमा की गई है। जब आयकर विभाग द्वारा मुझे टैक्स अदा करने की नोटिस आई तो मुझे इस बात की जानकारी हुई। विनोद ने दस्तावेजों के साथ धोखाधड़ी कर खाता खुलवाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ना तो यह मेरा खाता है और ना ही खाता में पड़े रुपये। गहमर थाने ने उसे जिला मुख्यालय साइबर सेल भेजा है।

जांच पड़ताल में होगा खुलासा

इस बाबत गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है इसलिए उसे साइबर सेल भेजा गया है पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version