Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Mainpuri: कमरे में अकेले सो रही किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज - news 1 india

Mainpuri: कमरे में अकेले सो रही किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मैनपुरी में देर रात घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म। पड़ोस में रह रहे युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मैनपुरी में देर रात सो रही किशोर से दुष्कर्म का मामला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में देर रात अपने घर में सो रही किशोर से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। जहां देर रात अपने घर में सो रही किशोरी के साथ पड़ोस में रह रहे युवक ने घटना को अंजाम दिया। बता दें पूरा मामला थाना क्षेत्र कुरावली के एक मोहल्ले का है। जहां की रहने वाले महिला ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात वह अपने घर पर कमरे में सो रही थी। वहीं उसकी 15 वर्षीय बेटी अपने दूसरे कमरे में सो रही थी। तकरीबन रात करीब 1 बजे मोहल्ले का ही रहने वाला कन्हैया उसके घर में घुस आया। जिसके बाद कमरे में घुस उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब कमरे से बेटी की चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो मैं वहां पहुंचे। लेकिन तब तक मोहल्ले में रहने वाला कन्हैया वहां से फरार हो गया था।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज

जिसके बाद महिला ने थाना क्षेत्र कुरावली में पहुंच कर कन्हैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Exit mobile version