Site icon News1India

Uttar Pradesh: लखनऊ के गोमती नगर में युवतियों से छेड़छाड़, लड़की ने छेड़खानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

उत्तर प्रदेश में सरकार लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चाहे कितने भी दावे कर ले वो कहीं ना कहीं फेल होते ही दिखते है। ऐसी ही एक घटना राजधानी लखनऊ से आयी है। जहां कार सवार शोहदों ने तीन लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की है।जिसके बाद लड़कियों ने अपने कार के शीशे को बंद किया और पुलिस को फोन करने लगे। इस दौरान एक लड़की ने छेड़खानी का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शोहदों पर यूपी सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

फोन छीनने की भी कोशिश की गयी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में तीन लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।जहां देर शाम गोमती नगर में दयाल पैराडाइज चौराहा से हुसड़िया चौराहे पर कार सवार शोहदों ने लड़कियों का रास्ता रोका लिया। कार से घूमने जा रही युवतियों के साथ कार सवार शोहदों ने अभद्रता की साथ ही अश्लील हरकत भी करने लगे। लड़कियों ने बताया की उनसे फोन छीनने की भी कोशिश करी गयी। जिसके बाद डरी सहमी लड़कियों ने पुलिस को फोन किया।

लड़की ने छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

लड़कियों ने बताया की उन्होंने इस मामले में 112 पर फोन कर शिकायत दर्ज की। जिसके बाद लड़के वहां से धमकी देते हुए भाग गए। पूरा मामला बुधवार देर शाम का है। घबराई लड़कियों ने अपनी कार का शीशा बंद कर लिया। तभी एक लड़की ने छेड़खानी का पूरी वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने नंबर प्लेट को ट्रेस करते हुए एक आरोपी अभिनव वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया की वे लोग हमारी कार को रोकने के लिए बीयर की बोतलें हमारी तरफ फेंकने लगे। अपने पैंट की जिप को खोलने लगे। हमने जब फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की तो हमारे मोबाइल को छीनने का प्रयास किया गया। इसके बाद हमने डर के मारे शीशा बंद कर लिया।

Exit mobile version