Site icon News1India

Gomti River पर बनेगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज, लखनऊ में पर्यटन को मिलेगा नया आकर्षण

Gomti River

Gomti River Front: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शुरू किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोमती रिवर फ्रंट पर एक भव्य पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाया जाएगा, जो सेज 1090 स्टेडियम तक फैला होगा। 84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का डिजाइन बेहद आधुनिक होगा और यह न सिर्फ शहरवासियों बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। एलडीए की तैयारियों के अनुसार, इस Gomti River पुल पर पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को जाने की अनुमति होगी। वहीं, ब्रिज पर व्यू पॉइंट्स, डेक और इंटरटेनमेंट जोन भी होंगे, जिससे लोगों को गोमती और लखनऊ की खूबसूरती का नया अनुभव मिलेगा।

पेडेस्ट्रियन ब्रिज की खासियतें

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने Gomti River फ्रंट से सेज 1090 स्टेडियम तक बनने वाले पेडेस्ट्रियन ब्रिज का डीपीआर तैयार कर लिया है। ब्रिज की लंबाई करीब 100 मीटर, चौड़ाई 15 मीटर और ऊंचाई 10 मीटर होगी। इसमें केवल पैदल यात्री और साइकिल सवार ही जा सकेंगे। इस आधुनिक थीम पर आधारित पुल को लेकर 10 डिजाइन तैयार किए गए हैं, जिन्हें “गोमती गेटवे”, “कथक ब्रिज”, “देव सेतु”, “स्माइलिंग ब्रिज” और “जश्न-ए-पल” जैसी थीम पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।

शासन ने जताई नाराजगी

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के संयुक्त सचिव गिरीश चंद्र मिश्र ने एलडीए वीसी को पत्र लिखकर इस परियोजना में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा कर कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में और विलंब न हो।

कुकरैल किनारे बनेगा अर्बन प्लाजा

लखनऊ में पर्यटन और शहरी विकास को गति देने के लिए एक और बड़ा प्रोजेक्ट कुकरैल नदी किनारे आकार लेगा। यहां नगर निगम की खाली जमीन पर 25 करोड़ की लागत से अर्बन प्लाजा बनेगा। इसमें डिजिटल लाइब्रेरी, बुक कैफे, फूड कोर्ट, रूफ टेरेस रेस्टोरेंट और बेसमेंट पार्किंग की सुविधा होगी। कार्यदायी संस्था के रूप में जल निगम की सीएंडडीएस इकाई को जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य परियोजनाएं भी मिलीं हरी झंडी

नगर निगम को पांच अन्य प्रॉजेक्ट्स भी सौंपे गए हैं। इनमें पांच करोड़ से आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, 10 करोड़ से छह स्कूलों का कायाकल्प और स्मार्ट क्लास की सुविधा, दो करोड़ से “शी लाउंज” का निर्माण और छह करोड़ से ट्रैफिक सुधार कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम जोन-7 का नया कार्यालय भी बनाया जाएगा।

Gen-Z आंदोलन थमा, अब नई सरकार की चुनौती, युवाओं ने आम चुनाव,जवाबदेही और पारदर्शिता की मांगों का ड्राफ्ट किया सार्वजनिक

Exit mobile version