Site icon News1India

Gonda: बंद मकान में पटाखा बनाते समय हुए धमाके में तीन की मौत, कई घायल

Gonda

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक बंद मकान में पटाखा बनाते समय हुए भीषण विस्फोट में तीन लोगों की जान चली गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तरबगंज थाना क्षेत्र (Gonda) के रगड़गंज गांव में हुई, जहां स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना के समय कुछ लोग अवैध तरीके से पटाखे बना रहे थे।

धमाके से तीन लोगों की मौत

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार, यह हादसा दोपहर बाद हुआ जब मोहम्मद फारुख के बंद मकान में गांव के कुछ लोग पटाखा बनाने में जुटे थे। अचानक हुए धमाके में इश्तियाक (40), अयास (17), कृष्ण कुमार (24), आकाश (15) और लल्लू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर ले जाया गया, जहां दो लोगों, आकाश और लल्लू, को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर दीपक ने बताया कि सभी घायल 60 प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए हैं और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

Ghazipur: त्योहारों के मद्देनजर यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

अवैध पटाखा में लगी भीषण आग 

जिस घर में विस्फोट हुआ, वह घर पूरी तरह से खाली था और उसकी फैमिली पंजाब के जालंधर में निवास करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवाली के नजदीक होने के कारण अवैध पटाखा बनाने का यह काम किया जा रहा था। विस्फोट इतना भीषण था कि घर की दीवारें ढह गईं और आसपास के घरों में दरारें आ गईं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस दुर्घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और लोगों ने इस तरह के अवैध कामों पर रोक लगाने की मांग की है।

Exit mobile version