Site icon News1India

Gorakhpur: 70 साल के ससुर ने 28 साल की बहू से की शादी, विधवा होने के बाद क्यों लिया बुजुर्ग के साथ रहने का फैसला

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से प्यार से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल जिले में एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने 28 वर्षीय महिला से शादी रचाई है. शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी कम उम्र में महिला ने एक बुजुर्ग से शादी क्यों की.

मामला यूपी के गोरखपुर जिले का है. जहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 28 साल की बहू से मंदिर में शादी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार ससुर कैलाश यादव की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो चुकी है. उनके चार बच्चे हैं और पूजा का पति तीसरे नंबर का बेटा था, उनकी भी मौत हो चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से शादी की है और पूजा अपने नए रिश्ते से खुश हैं. बताया गया है कि कैलाश यादव बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव का रहने वाला है.

70 साल के ससुर ने 28 साल की विधवा बहू से क्यों की शादी

दरअसल बड़हलगंज थाने के चौकीदार कैलाश यादव ने अपनी बहू पूजा के साथ सात फेरे लिए और इस मौके पर गांव के तमाम लोग और उनके परिजन मौजूद रहे. इस शादी को लेकर पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि पति की मौत के बाद पूजा अकेली पड़ गई थीं. जिसके बाद उसकी शादी किसी और से हो गई थी, लेकिन उसे वह परिवार पसंद नहीं आया, वहां का तरीका पसंद नहीं आया, इसलिए वह अपने पति के घर लौट आई.

विधवा होने के बाद क्यों लिया बुजुर्ग के साथ रहने का फैसला

यहां उसने अपने आपनी मर्जी से सुर के साथ शादी करना मंजूर कर लिया और समाज की परवाह किए बैगर यह शादी हो गई. लोगों का कहना है कि पति के देहांत के बाद पूजा कहीं और जीवन बसाने वाली थी, लेकिन इसी बीच ससुर का दिल बहू पर आ गया और उम्र-समाज की जंजीर तोड़ दी. दोनों मंदिर गए और एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

इसे भी पढ़ें – Aligarh: प्राइमरी स्कूल के मुस्लिम टीचर ने राष्ट्रगान गाने से किया इनकार, टीचर के खिलाफ विरोध करते हुए स्कूल स्टाफ का वीडियो वायरल

Exit mobile version