Site icon News1India

Gorakhpur : अपने बाबा की राह देख रहे बंटानिया निवासी, दिवाली पर महंत जी का इंतजार

Gorakhpur News

Gorakhpur : गोरखपुर के कुसम्ही जंगल के बीच बंटागिया गांव के लोग इस बार दीपावली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के लिए पलक पावड़े बिछा कर इंतजार कर रहे हैं। रावण के बध के बाद त्रेतायुग में प्रभु श्री राम के आगमन की प्रतीक्षा की तरह, यहां के निवासी भी अपने बाबा के स्वागत के लिए तैयार हैं।

गांव में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सफाई और सजावट का कार्य जोरों पर है। घरों के द्वार पर रंगोली बनाई जा रही है और विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए जा रहे हैं। गांव के लोग सड़कों की सफाई में भी जुटे हुए हैं ताकि उनके बाबा का स्वागत पूरे धूमधाम से हो सके।

शबरी की तरह हो रहा इंतजार

बंटागिया गांव(Gorakhpur) के लोग इस मौके को खास मानते हैं। उन्होंने इस अवसर पर शबरी के प्रतीक्षा करने की मिसाल दी, जब शबरी ने प्रभु श्री राम का लंबे समय तक इंतज़ार किया था। उनके अनुसार, यह परंपरा गहराई में बसी हुई है, और इस बार भी लोग अपने बाबा का इंतजार कर रहे हैं।

क्या है दीवाली का अर्थ

गांव के लोगों ने कहा है कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आएंगे, तो वे दीपावली का उत्सव नहीं मनाएंगे। उनके लिए बाबा का आना इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य है। जब योगी आदित्यनाथ उनके घरों पर जाकर दीप जलाते हैं, तब पूरा गांव दीपावली का आनंद लेता है और यह एक समृद्ध परंपरा के रूप में कायम रहता है।

Exit mobile version