अंगूठा आपका, ऐश इनकी! 3D प्रिंटर से क्लोन बनाकर लगा रहे थे करोड़ों का चूना।

पूर्वांचल में 3D प्रिंटर के जरिए अंगूठे का क्लोन बनाकर फर्जी डिग्री और आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह पर यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

Gorakhpur Thumb Clone Gang

Gorakhpur Thumb Clone Gang: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में अंगूठे का क्लोन बनाकर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गोरखपुर पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की है। यह गिरोह 3D प्रिंटर और ट्रेसिंग पेपर का उपयोग कर उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) का क्लोन तैयार करता था, जिसका इस्तेमाल आधार कार्ड, फर्जी डिग्री और अन्य सरकारी दस्तावेजों में सेंध लगाने के लिए किया जाता था। Gorakhpur  गिरोह का मास्टरमाइंड इमरान खान और उसके साथी बेरोजगार युवाओं को असली जैसी दिखने वाली फर्जी डिग्रियां बेचकर मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से पूर्वांचल में सक्रिय अन्य जालसाजों में भी हड़कंप मच गया है।

कैसे काम करता था यह गिरोह?

जांच में सामने आया कि गिरोह का संचालन Gorakhpur के शाहपुर निवासी श्याम बिहारी गुप्ता करता था। फर्जीवाड़े की प्रक्रिया बेहद तकनीकी और शातिर थी:

कार्रवाई के दायरे में आए अभियुक्त

नाम

भूमिका

पता

इमरान खान

गैंग लीडर

निचलौल, महराजगंज (हाल पता: हुमायूपुर, गोरखपुर)

श्याम बिहारी गुप्ता

गिरोह संचालक

बिछिया, थाना शाहपुर, गोरखपुर

संदीप चौहान

सक्रिय सदस्य

गीता वाटिका के निकट, थाना शाहपुर, गोरखपुर

जयंत प्रताप सिंह

सदस्य

चिलुआताल, गोरखपुर

तबरेज

सदस्य

निचलौल, महराजगंज

नोट: गैंग लीडर इमरान खान पर पहले से ही बिजली चोरी और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क और बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि अवैध संपत्ति को कुर्क किया जा सके।

यूपी पुलिस का ‘डिजिटल प्रहार’: अब बिना नाम बताए वॉट्सऐप से फंसाएं अपराधी!

Exit mobile version