गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला: दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, मामले में तीन गिरफ्तार

गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया, जिससे दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित की मां और बहनों को गिरफ्तार कर लिया, और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Gorakhpur

Gorakhpur: गोरखपुर में रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उसके परिवार वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में प्रशिक्षु दरोगा सचिन सिंह (28) और सिपाही अजीत कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पैडलेगंज स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना कैपियरगंज इलाके के गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव की है।घटना की सूचना पा कर देर रात डॉ गौरव ग्रोवर भी हॉस्पिटल पहुंच गए और उन्होंने सिपाही का हाल चाल जाना। पुलिस इस मामले में आरोपी के घर वालों पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

दुष्कर्म का मामला कराया दर्ज

दरअसल, पिछले चार दिन पहले गोपालगंज गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित राहुल निषाद की तलाश शुरू की थी, और जब बुधवार शाम को सूचना मिली कि वह अपने घर पर है, तो दरोगा सचिन सिंह और सिपाही अजीत उसे गिरफ्तार करने पहुंचे।

दिवाली से पहले UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा…. 1950 नए पदों पर की नियुक्तियां

पत्थरबाजी से पुलिसकर्मी हुए घायल

जब Gorakhpur पुलिस राहुल को गिरफ्तार कर थाने ले जाने लगी, तभी उसके परिवार ने अचानक पथराव करना शुरू कर दिया। इस हमले में दोनों पुलिसकर्मियों को सिर में चोटें आईं, और उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाना पड़ा। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया।

घायलों का हाल जानने पहुंचे SSP

Gorakhpur SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने नर्सिंग होम जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपित की मां कौशल्या देवी और उसकी बहनों प्रीति व प्रियंका को भी गिरफ्तार किया गया है, और इनके खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया जाएगा।

गांव में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। SSP ने विश्वास दिलाया है कि आरोपितों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, और पुलिस इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी।

Exit mobile version