Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

खत्म हुआ वनटांगिया समुदाय का इंतजार, बाबा ने भर दी झोली

गोरखपुर, 31 अक्टूबर। वनटांगिया समुदाय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दीपोत्सव पर भव्य स्वागत किया। गुरुवार को योगी ने जंगल तिकोनिया गांव में वनवासियों संग दीपावली मनाई और जिले की 74 ग्राम पंचायतों को 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 31, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Yogi Adityanath
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur: दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय के साथ विशेष समय बिताकर उनके दिलों को छू लिया। गुरुवार को गोरखपुर के जंगल तिकोनिया नंबर तीन गांव में सीएम योगी का स्वागत गांव के लोगों ने उमंग-तरंग के साथ किया। दशकों से उपेक्षित इस वनटांगिया समुदाय के लिए यह अवसर विशेष रहा, जब सीएम ने 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली गिफ्ट देकर उनके जीवन में उम्मीद की किरण जगाई। दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री ने वनवासियों के साथ दीपोत्सव मनाया और जिले की 74 ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

सीएम योगी का वनटांगिया समुदाय से जुड़ाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वनटांगिया समुदाय से गहरा संबंध रहा है। Gorakhpur सांसद के तौर पर 2009 से ही वह इस गांव में दीपावली मनाने आते रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह परंपरा जारी है। 2017 में योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर उनके अधिकारों को सुनिश्चित किया। इस निर्णय से गांववासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बिजली, सड़क, और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलने लगीं। योगी के इस कदम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं, जिससे दशकों से अभाव में जीवन बिताने वाले वनटांगियों के चेहरों पर आज खुशहाली नजर आती है।

RELATED POSTS

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

December 29, 2025
Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

December 24, 2025

वनटांगिया गांव में दीपोत्सव पर उमंग

इस साल वनटांगिया दीपोत्सव में Gorakhpur के जंगल तिकोनिया नंबर तीन में मुख्यमंत्री का स्वागत बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ। योगी आदित्यनाथ ने वनवासियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इसके अलावा, जिले की 74 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 185 करोड़ रुपये की सौगात देकर उन्होंने सभी ग्रामीणों को दीपावली का तोहफा दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा 150.35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 42 गांवों की पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

दिवाली के दिन पसरा मातम, भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल, जानें पूरा मामला

विकास कार्यों का लोकार्पण और योजनाओं का लाभ

वनटांगिया गांवों को खुशहाल बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री ने इस बार 32 ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट से 34.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यह परियोजनाएं गांवों में जल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का एक अहम कदम साबित होंगी। सीएम के आगमन के साथ ही गांव में खुशियों की लहर दौड़ गई, और लोगों ने इस दीपावली को अब तक की सबसे खास दीपावली बताया।

वनटांगिया समुदाय के लिए मुख्यमंत्री का यह प्रयास वर्षों की उपेक्षा का अंत साबित हो रहा है, जिसने उनकी जिंदगी में एक नई रोशनी लाई है।

Tags: gorakhpurVantangiya community
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
December 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Gorakhpur

मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर संग्राम: गोरखपुर में रसोइया और प्रिंसिपल के बीच जमकर चले लात-घूंसे

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Gorakhpur Mid Day Meal controversy: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र स्थित उसवा बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
November 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थि झांगड़ा थाना़क्षेत्र स्थित एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मचा...

Next Post
Yogi Adityanath

वनवासियों संग दीपावली मना, समाज को बांटने वालों पर साधा निशाना: मुख्यमंत्री योगी

दिवाली ने फोड़ा महंगाई का बोम, LPG सिलेंडर के दाम में हुई 62 रुपये की बढ़त

दिवाली ने फोड़ा महंगाई का बोम, LPG सिलेंडर के दाम में हुई 62 रुपये की बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist