Sunday, January 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मोटापे का मजाक बना मौत का कारण! युवक ने दो पर चलाई गोली, गिरफ्तार

गोरखपुर में एक सामुदायिक भोज के दौरान मोटापे का मजाक उड़ाया जाना एक बड़ी घटना में बदल गया। गुस्से में आए युवक ने दो लोगों पर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Gorakhpur
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur firing: गोरखपुर के बेलघाट इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोटापे का मजाक उड़ाना दो युवकों को भारी पड़ गया। मामला एक सामुदायिक भोज का है, जहां एक युवक के वजन को लेकर मजाक किए जाने पर वह इतना गुस्सा गया कि उसने दो लोगों को गोली मार दी। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले पीड़ितों का पीछा किया और फिर सड़क पर रोककर गोली चला दी। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जिसके बाद शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।

सामुदायिक भोज बना विवाद की जड़

बेलघाट क्षेत्र का रहने वाला अर्जुन चौहान अपने चाचा के साथ मंदिर के पास हो रहे एक सामुदायिक भोज में शामिल होने गया था। इस कार्यक्रम में अनिल चौहान और शुभम चौहान भी मेहमान के तौर पर मौजूद थे। भोज के दौरान दोनों ने अर्जुन के वजन को लेकर मजाक उड़ाना शुरू किया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अर्जुन को “बहुत मोटा” कहकर चिढ़ाया, जिस पर बाकी लोग हंसने लगे। सबके सामने मजाक उड़ने से अर्जुन बेहद आहत हुआ और यह बात उसके दिल में घर कर गई।

RELATED POSTS

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

December 29, 2025
Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

December 24, 2025

हाईवे पर रोका, गोली मार दी

घटना के अगले ही दिन, यानी गुरुवार को अर्जुन चौहान और उसका दोस्त आसिफ खान दोनों पीड़ितों का पीछा करने लगे। तेनुआ टोल प्लाजा के पास उन्होंने अपनी कार पीड़ितों की गाड़ी के सामने लगा दी। दोनों को गाड़ी से जबरन बाहर निकाला और अर्जुन ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही दोनों घायल होकर गिर पड़े, और हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित खतरे से बाहर

घटना के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को Gorakhpur जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। Gorakhpur एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। शुभम के पिता की शिकायत के आधार पर बेलघाट थाने में FIR दर्ज की गई और आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अर्जुन ने माना कि उसने अपमान और मजाक की वजह से यह कदम उठाया।

भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा
Tags: gorakhpur
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
December 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Gorakhpur

मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर संग्राम: गोरखपुर में रसोइया और प्रिंसिपल के बीच जमकर चले लात-घूंसे

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Gorakhpur Mid Day Meal controversy: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र स्थित उसवा बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
November 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थि झांगड़ा थाना़क्षेत्र स्थित एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मचा...

Next Post
भीषण गर्मी और बढ़ते तनाव ने बदली स्कूलों की स्थिति क्यों हो रही पहले छुट्टियां, लेकिन पढ़ाई कैसे रहेगी जारी

भीषण गर्मी और बढ़ते तनाव ने बदली स्कूलों की स्थिति क्यों हो रही पहले छुट्टियां, लेकिन पढ़ाई कैसे रहेगी जारी

Bulandshahr

गैंगरेप-हत्याकांड: बुलंदशहर में फिर हुई दरिंदगी, पुलिस की लापरवाही पर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist