नोएडा में दशहरे की भव्य धूम,100 से ज्यादा जगहों पर होगा रावण दहन, स्टेडियम में लगा सबसे बड़ा पुतला

Dussehra 2024 : नोएडा में इस साल दशहरे का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अधर्म पर धर्म की जीत को दर्शाने वाला त्यौहार दशहरा या विजयादशमी है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Dussehra 2024 : नोएडा में इस साल दशहरे का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अधर्म पर धर्म की जीत को दर्शाने वाला त्यौहार दशहरा या विजयादशमी है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बताया जा रहा है, कि इस दिन शहर के विभिन्न हिस्सों में 100 से ज्यादा स्थानों पर रावण के पुतले जलाए जाएंगे, जिनमें सबसे बड़ा पुतला स्टेडियम में लगाया गया है। यहां का पुतला आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा, जिसे देखने के लिए हजारों लोग जुटने की उम्मीद है।

Dussehra पर स्टेडियम में सबसे बड़ा पुतला 

स्टेडियम में बनाए गए रावण का पुतला इस साल सबसे ऊंचा और विशाल है, जिसे भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही, शहर भर में मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी जलाए जाएंगे।

पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी

इस उत्सव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और शहर में पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। हर साल की तरह इस बार भी दशहरा के मौके पर शस्त्र पूजा की जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

रावण दहन का आयोजन किया जाएगा

नोएडा के विभिन्न मैदानों में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा, जहां बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।

Exit mobile version