Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित ग्राफिक पुस्तक का हुआ विमोच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित ग्राफिक पुस्तक का हुआ विमोचन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन के अवसर पर एक पुस्तक रिलीज की गई। यह पुस्तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित एक ग्राफिक पुस्तक है। जिसमें मुख्यमंत्री के जन्म से लेकर मुख्यमंत्री कार्यकाल का वर्णन किया गया है। मुख्यमंत्री के जीवन पर आधरित पुस्तक का नाम ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ है।

51 स्कूलों में विमोचन ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

इस पुस्तक के लेखक शांतनु गुप्ता है। पुस्तक के विमोचन के मौके पर उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद सरोजिनी नगर विधानसभा विधायक राजेश्वर सिंह व मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार उपस्थित रहे। ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ पुस्तक विमोचन के साथ ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने में सफल रही इस पुस्तक का प्रदेश के 20 जिलों के 51 स्कूलों में पांच हजार छात्रों के साथ विमोचन हुआ।

विमोचन इतने बड़े स्तर पर हुआ जिसके बाद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के आधिकारिक प्रतिनिधि समीर दास ने पुस्तक के एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने की घोषणा की। इस मौके पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीवन मे बहुत संघर्ष किया, उनके पास वो मूलभूत सुविधाएं भी नहीं थी जो आज आम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को एक ऊँचाई तक पहुंचाया है जहां पर पहुंचना आसान नहीं था। साथ ही मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार मेहनत कर रहे हैं।

भयमुक्त हुआ उत्तर प्रदेश- राजेश्वर

विधायक राजेश्वर सिंह ने इस पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त हो चुका है आज प्रदेश के विकास पर चर्चा हो रही है जबकि कुछ साल पहले प्रदेश में फैले अपराध पर चर्चा होती थी। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कहा कि जब ‘ अजय टू योगी आदित्यनाथ’ पुस्तक के लेखक ने पुस्तक के विमोचन को लेकर चर्चा कर रहे थे तब एक डर था कि क्या मुख्यमंत्री जी का जीवनकाल वास्तविक रूप में इस पुस्तक में चित्रित हो पायेगा पर जब हमने इस पुस्तक को देखा तो काफी प्रसन्नता हुई। राजधानी के तीन स्कूलों में भी इस पुस्तक को रिलीज किया गया।

Exit mobile version