Site icon News1India

Greater Noida : अगर कुंवारे हो तो भूलकर भी इस सोसाइटी में मत रखना अपने कदम, नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुसीबत

Ban on unmarried boys in Greater Noida

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अविवाहित युवकों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी के निवासियों ने यह निर्णय लिया है कि न सिर्फ नए कुंवारे व्यक्तियों को फ्लैट नहीं दिए जाएंगे, बल्कि जो पहले से रह रहे हैं, उन्हें भी सोसाइटी छोड़नी होगी। अगर किसी अविवाहित युवक ने किसी तरह की अशांति या हंगामा किया, तो इसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी।

यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है। फ्लैट अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के सदस्य सचिन सक्सेना ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि हाल के दिनों में अविवाहित युवकों के कारण सोसाइटी में काफी अशांति हो रही थी, जिससे सोसाइटी का माहौल प्रभावित हो रहा था। इसी कारण यह सख्त निर्णय लिया गया है।

इस कारण लिया गया बड़ा फैसला 

सचिन सक्सेना ने आगे स्पष्ट किया कि सोसाइटी की नीतियां कुंवारों के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि यह फैसला सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। पूर्वांचल हाइट्स एक पारिवारिक आवासीय सोसाइटी है, जहां बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। सोसाइटी के निवासियों की सुरक्षा और शांति को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य सोसाइटी में शांति बनाए रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि वहां रहने वाले परिवार एक सुरक्षित और सुकून भरे माहौल में रह सकें।

यह भी पढ़ें : भारत ने बांग्लादेश को चेन्नई में दिखाया आईना, बनाए गए कई रिकॉर्ड्स

Exit mobile version