कौन हैं वो 2 गर्ल, जिनसे निक्की के पति का चल रहा था लव अफेयर, एक लैला ने विपिन भाटी पर दर्ज करवाई FIR 

गेडर नोएडा के निक्की भाटी मर्डर केस में सामने आया एक और राज, आरोपी पति विपिन का दो लड़कियों से चल रहा था प्रेम प्रसंग।

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। गेडर नोएडा का निक्की भाटी मर्डर केस में हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे जान लोग कातिल पति विपिन भाटी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसकी मांग कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि शादीशुदा होने के बाद भी विपिन की दो गर्लफेंड थीं। दूसरी गर्लफ्रेंड ने तो विपिन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। राज सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रूपबास गांव की रहने वाली निक्की की शादी दिसंबर 2016 में पास के सिरसा गांव में रहने वाले विपिन से हुई थी। विपिन के बड़े भाई रोहित का विवाह निक्की की बहन कंचन के साथ हुआ था। निक्की के परिवार में शादी में स्कॉर्पियो समेत भारी भरकम दहेज दिया। लेकिन शादी होते ही और दहेज के साथ निक्की को प्रताड़ित करने का अंतहीन दौर शुरू हो गया। बीतेदिनों ससुराल में निक्की की जलकर मौत हो गई। मायकेवालों ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान निक्की के पति विपिन को अरेस्ट कर लिया। साथ ही तीन अन्य आरोपी को दबोचा।

मृतका के पिता का आरोप है निक्की के पति विपिन भाटी के अवैध संबंध थे। विपिन उस युवती के साथ शादी करना चाह रहा था। वह निक्की को एटीएम बना रखा था। विपिन अक्सर बेटी से मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता। ससुराल के सभी सदस्य इस वारदात में शामिल हैं। ससुरालवाले भी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। फिलहाल पुलिस हत्याकांड की गुत्थी को एक-एक कर सुलझा रही है। आरोपियों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी और उनके मोबाइल नंबरों को पुलिस खंगाल रही है। मृतका के परिवारवालों ने मांग की है कि सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

इनसब के बीच विपिन की लव स्टोरी का राज भी खुलकर सामने आ गया है। विपिन की दूसरी गर्लफ्रेंड ने कुछ माह पहले पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी। दरअसल, निक्की से शादी के बाद विपिन ने इस लड़की से चक्कर चलाया। शादी का वादा किया। यहां तक कि शादी करने भी वाला था कि गर्लफ्रेंड को उसके बारे में पता चल गया कि विपिन तो पहले से ही शादीशुदा है। गर्लफ्रेंड से फिर विपिन का झगड़ा हुआ। आरोप है कि तब विपिन ने उसे भी खूब पीटा था। तब परेशान होकर उस लड़की ने थाने में केस दर्ज करवाया था। जानकारी के मुताबिक, विपिन उस लड़की के शादी के चक्कर में निक्की को रास्ते से हटाने का पूरा प्लान भी बना चुका था।

विपिन ने निक्की को एक बार करंट लगाकर निक्की की जान लेने की कोशिश की थी, मगर तब वो बच गई थी। उसी लड़की ने थाना जारचा में विपिन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी विपिन ने उस लड़की से अफेयर की बात भी कबूल की है। अब पुलिस उस युवती से भी पूछताछ करेगी। आरोपी विपिन ने अरेस्ट होने से पहले ही फोन की हिस्ट्री कर डिलीट कर दी थी। अब उस मोबाइल के डेटा को रिकवर करने के लिए पुलिस एक्सपर्ट्स की मदद ले रही है। पुलिस की कई टीमें लगातार विपिन की गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हम युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ करेंगे। साथ ही विपिन और उसके रिश्ते को खंगालेंगे।

इससे पहले भी एक और मिस्ट्री गर्ल की इस केस में एंट्री हुई थी। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में विपिन की कार में एक लड़की बैठी हुई दिखी थी। इस वीडियो को लेकर बताया गया ये वीडियो पिछले साल का है। जब निक्की ने विपिन को एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। इसको लेकर निक्की के चाचा राजकुमार ने बताया कि पिछले साल विपिन को निक्की ने एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद खूब विवाद हुआ था. इस बात लेकर निक्की और विपिन के बीच झगड़ा भी हुआ था, लेकिन तब विपिन ने समाज में बदनामी के डर से निक्की से माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था।

निक्की की बहन कंचन ने भी बताया था कि विपिन का कई लड़कियों के साथ चक्कर चल रहा है। वह रात-रातभर घर से बाहर रहता था। जब बहन उससे पूछती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीणों ने भी बताया कि विपिन रात को डिस्को जाता था और कुछ काम भी नहीं करता था। यहां तक की उसने निक्की को घर खर्च के लिए पैसे देने भी बंद कर दिए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है। निक्की के बेटे ने भी अपने पिता की करतूत को बयां किया है। 6 साल के बच्चे ने पुलिस को भी हत्याकांड की कहानी बताई है।

Exit mobile version