Nikki हत्याकांड: न्यूज 1 इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में विपिन भाटी की अय्याशी का बड़ा खुलासा

न्यूज 1 इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में मुख्य आरोपी विपिन भाटी की अय्याशी और अवैध संबंधों का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं से रिश्तों के सबूत सामने आने से मामला और संगीन हो गया है।

Nikki

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड में न्यूज 1 इंडिया ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। मुख्य आरोपी और निक्की के पति बताए जा रहे विपिन भाटी की अय्याशी और अवैध संबंधों का चौंकाने वाला सच सामने आया है। न्यूज 1 इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, विपिन भाटी आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं के साथ अवैध संबंधों में शामिल था। रिपोर्ट में सामने आए वीडियो और चैट्स में विपिन की रंगरेलियों के सबूत मौजूद हैं। निक्की के परिवार ने भी आरोप लगाया है कि विपिन के चरित्रहीन होने की वजह से निक्की को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। इस खुलासे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जबकि पुलिस अब सबूत जुटाने में लगी हुई है।

न्यूज 1 इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ने खोला राज

न्यूज 1 इंडिया के मुताबिक, विपिन भाटी कई बार अलग-अलग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। एक बार उसे कार में एक लड़की के साथ रोमांस करते हुए ग्रामीणों ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद भी विपिन नहीं रुका और निक्की के विरोध पर वह उसे बेरहमी से मारता-पीटता था। न्यूज 1 इंडिया के पास मौजूद एक्सक्लूसिव वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग्स और चैट स्क्रीनशॉट्स विपिन की अय्याशी की पूरी पोल खोलते हैं।

निक्की के भाई और ग्रामीणों के गंभीर आरोप

Nikki के भाई ने न्यूज 1 इंडिया से बातचीत में बताया कि विपिन की अय्याशी और अवैध संबंधों के चलते Nikki को लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के चिपियाना, जारचा, दनकौर और दिल्ली में विपिन की कई महिलाओं के साथ नजदीकियां थीं। जारचा की एक युवती ने तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में भी विपिन ने अपने कई अफेयर्स स्वीकार कर लिए हैं।

विपिन की साजिशें और पुलिस की जांच

सूत्रों के मुताबिक, विपिन Nikki को रास्ते से हटाकर दादरी की एक लड़की से शादी करना चाहता था। इसी वजह से उसने कई साजिशें रचीं। गिरफ्तारी से पहले उसने अपने मोबाइल की पूरी हिस्ट्री डिलीट कर दी थी। अब पुलिस डिजिटल फॉरेंसिक टीम की मदद से डिलीट किए गए चैट्स और वीडियो रिकवर करने में जुटी है। पीसीआर के दौरान पुलिस ने कई नए सबूत इकट्ठे किए हैं। इस हत्याकांड ने समाज में दहेज, घरेलू हिंसा और अवैध संबंधों जैसे मुद्दों पर फिर से बहस छेड़ दी है। निक्की के परिवार और ग्रामीणों ने कासना थाने के बाहर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की है।

UP T20 2025: कानपुर सुपरस्टार्स की पहली जीत, रिंकू सिंह का खेल देखने पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज

Exit mobile version