Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दूल्हे का सजा सेहरा, बजी शहनाई, जब सुहागरात पर उठाया घूंघट तो पांच दिन तक सो नहीं पाया

Etah: दूल्हे का सजा सेहरा, बजी शहनाई, जब सुहागरात पर उठाया घूंघट तो पांच दिन तक सो नहीं पाया

शादी के अवसर पर दुल्हन और दूल्हे के घर में खुशी का माहौल होता है। लड़का- लड़की भी अपनी शादी को लेकर काफी खुश और ना जाने कितने सपने सजाएं बैठे होते हैं। लेकिन शादी के बाद क्या होगा इस हकीकत से सब अंजान होते हैं। अच्छा होगा या बुरा इस बारे में कोई नहीं सोचता। आप सोच रहें होंगे की हम ऐसी बात क्यों कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि जिले के जैथरा में एक दूल्हें के साथ बड़ा धोखा हो गया। परिवार में शादी की खुशियां दो दिन बाद गम में बदल गई।

सुहागरात को जब पति ने अपनी पत्नी से सबंध बनाने की कोशिश की तो उसे पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह महिला नहीं असल में एक किन्नर है। जिसे जानकर पति के होश ही उड़ गए। पीड़ित दूल्हे ने दूल्हन और उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर स्कूल ब्लाक पार्ट-2 शंकरपुर दिल्ली में रहने वाली लड़की के साथ तय हुई थी। इस दौरान लड़की के घरवालों ने कुछ भी नहीं बताया।

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1593107677110226945?s=20&t=uOi3QfMt3ABrdIYIcXCtIg

दूल्हे ने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो किया इंकार

3 मई को दूल्हा बारात लेकर दिल्ली पहुंचा और हंसी-खुशी अगले दिन विदाई हो गई। दूल्हा दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। महिलाओं ने रीति- रिवाज के बाद पीड़ित को सुहागरात के लिए कमरे में भेज दिया। इस दौरन जब दूल्हे ने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो पत्नी ने इंकार कर दिया। पहले दिन पति मान गया। अगली रात फिर से पति ने पत्नी से संबंध बनाने का प्रयास किया। पत्नी ने फिर मना कर दिया।

इसके बाद पत्नी ने पति को बताया कि उसके घरवालों ने किन्नर होने की बात उनलोगों से छिपाई है। यह बात सुनकर पति को 5 दिन तक नींद नहीं आई। आरोप है कि छठें दिन सास, साली, ससुर आएं और पत्नी के साथ जेवरात और रुपये लेकर भाग गए। आरोपियो ने पीड़ित के साथ हाथापाई भी की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने लाज के डर से तब किसी से कुछ नहीं कह पाया। लेकिन आरोपी पक्ष अब भी बार-बार पीड़ित को परेशान कर रहा था जिससे तंग आकर पीड़ित ने बुधवार को थाना जैथरा में तहरीर दी। थाना प्रभारी जैथरा रामेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version