Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mahakumbh 2025: कौन होते हैं जंगम साधू और कैसे हुई इनकी उत्पत्ति, जानिए ‘माया’ से क्यों बनाई दूरी

Prayagraj Mahakumbh: महाकुंभ का आगाज 13 जनवरी 2025 से होगा, उससे पहले सन्यासियों की संगमनगरी में आने का सिलसिला जारी है, जंगम साधू भी पहुंचे प्रयागराज।

Vinod by Vinod
January 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ में संत-महात्माओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में करीब 10 से 20 लाख सन्यासियों के आने की संभावना जताई गई है। 45 दिनों तक गंगा के तट पर रेत के किनारे संत हठयोग करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे ही संतों का एक जत्था हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके से संगमनगरी में पहुंचा। जिन्हें जंगम साधू कहा जाता है। जंगम साधूओं की पहचान गेरुआ लुंगी-कुर्ते, सिर पर दशनामी पगड़ी और पगड़ी पर तांबे-पीतल के बने गुलदान में मोर पंखों का गुच्छा। हाथ में एक विशेष आकार की घंटी (टल्ली) के जरिए होती है। भगवान शिव की जांघ से उत्पत्ति के कारण इन्हें जंगम साधु कहा जाता है। ये साधु कभी भी धन-धान्य को हाथ नहीं लगाते। यही इनकी सबसे बड़ी पहचान है।

आमलोगों से नहीं मांगते भिक्षा

संगमनगरी सज-धज कर तैयार है। देश-दुनिया से संतों के आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके से जंगम साधू भी संगमनगरी पधार चुके हैं। प्रयागराज महाकुंभ मेला के दौरान अनोखे अंदाज में शिव भजन गाते हुए यह साधु, नागा सन्यासियों के शिविरों में अक्सर दिख जाते हैं। जंगम साधुओं को ’जंगम जोगी’ भी कहा जाता है। ये कुंभ मेले में घूम-घूमकर मांगते तो हैं, लेकिन अन्य मांगने वालों की तरह नहीं। बल्कि अखाड़ों और शिविरों के सामने खड़े हो कर टल्ली (एक विशेष प्रकार की घण्टी) बजाते हुए और अनोखा शिव भजन गाते हुए। इनके भजन में शिव विवाह कथा, कलयुग की कथा और शिव पुराण तक शामिल होता है।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

पालन-पोषण का एकमात्र स्रोत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इन जंगम साधुओं की टोली महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंच चुकी है। एक टोली का नेतृत्व कर रहे सोमगिरि जंगम बताते हैं, हम लोग केवल टल्ली में ही भिक्षा स्वीकार करते हैं। हाथ में भिक्षा लेना हमारी परंपरा के विरुद्ध है, चाहे भिक्षा में बड़ी रकम ही क्यों न दी जाए। साधु-संतों और महंतों से प्राप्त भिक्षा को हम धर्म का दान मानते हैं। यही भिक्षा हमारे परिवार के पालन-पोषण का एकमात्र स्रोत है। बताते हैं कि जंगम कभी हाथ फैला कर दान नहीं मांगते। जब भी कोई दान देता है तो हम अपने हाथ में पकड़ी टल्ली को उलटकर उसमें दान स्वीकार करते हैं। टल्ली में दान इसलिए लेते हैं क्योंकि भगवान शिव का आदेश मिला था कि माया को कभी हाथ में ना लें। हम आज भी उस आदेश का पालन कर रहे हैं।

पुराणों में भी जंगम जाति का जिक्र

सोमगिरि बताते हैं कि हम 5 से 7 लोगों की टोली अपनी पारंपरिक वेशभूषा में निकलती है। कुंभ में 50-60जंगम पहुंच चुके हैं। अभी और जंगम आएंगे। भगवान शिव के प्रतीक नागराज, भगवान विष्णु के मोरपंख से बना मुकुट, माता पार्वती के आभूषणों का प्रतीक बाला और घंटियां हमारी पोशाक में शामिल हैं। जंगम जाति के साधु कुरुक्षेत्र के निवासी हैं और ब्राह्मण वंश से संबंध रखते हैं। इस परंपरा को केवल उनके वंशज ही आगे बढ़ा सकते हैं। बाहरी लोगों को इस परंपरा में शामिल नहीं किया जाता। सोमगिरि बताते हैं कि धार्मिक ग्रंथों और पुराणों में भी जंगम जाति का जिक्र मिलता है।

जंगम गुरु के नाम से बुलाया जाता है

जंगम साधु पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाने जाते हैं। महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश तक इन्हें जंगम कहा जाता है तो कर्नाटक में ये जंगम अय्या (आचार्य) स्वामी कहा जाता है। तमिलनाडु के कई इलाकों में जंगम साधु जंगम वीराशिव पंडरम के नाम से जाने जाते हैं। वहीं हरियाणा में जंगम योगी तो उत्तर भारत में जंगम बाबा के नाम से जाने जाते हैं। आंध्रप्रदेश में इन्हें जंगम देवा तो नेपाल में जंगम गुरु के नाम से बुलाया जाता है। बताते हैं कि इन साधुओं की आबादी 5 से 6 हज़ार के बीच है।

साधु का पुत्र ही जंगम साधु बन सकता

इन साधुओं से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि ऐसे ही कोई भी जंगम साधु नहीं बन सकता। कहा जाता है कि सिर्फ जंगम साधु का पुत्र ही जंगम साधु बन सकता है। इनकी हर पीढ़ी में हर जंगम परिवार से एक सदस्य साधु बनता है। इसी तरह यह समुदाय सदियों से बढ़ता चला आ रहा है। जूना अखाड़े की महंत अर्चना गिरि बताती हैं कि जंगम साधु हमारे पुरोहित की तरह हैं। हम शिव के उपासक हैं और वह शिव की महिमा हमें सुनाते हैं। इसलिए हम उनको दिल खोलकर दान भी देते हैं और सम्मान भी करते हैं।

कथा के अनुसार

कथा के अनुसार कहा जाता है कि माता पार्वती ने जब भगवान गणेश को बनाया तो उन्होंने शिवजी से कहा कि वह भी किसी देव की उत्पत्ति करें। ऐसे में भगवान शिव ने अपनी जांघ को काटा और उसमें से गिरा रक्त कुश नामक मूर्ति पर पड़ा और वह निर्जीव मूर्ति जीवित हो गई। इसी कुश की मूर्ति से उत्पत्ति हुई जंगम साधुओं की। वहीं दूसरी कथा के अनुसार शिव-पार्वती के विवाह के दौरान भगवान शिव ने पहले विष्णु और फिर ब्रह्माजी को विवाह कराने के लिए दक्षिणा देनी चाही लेकिन दोनों ने दक्षिणा लेने से इनकार कर दिया। हिंदू मान्यताओं के अनुसार बिना दक्षिणा स्वीकार किये कोई भी अनुष्ठान संपन्न नहीं माना जाता। यही कारण था कि भगवान शिव ने अपनी जांघ काटकर जंगम साधुओं को उत्पन्न किया।

Tags: Jangam Sadhumahakumbh 2025Prayagraj Mahakumbh
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

by Vinod
March 6, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ चला। इस दौरान करीब 66 करोड़ 30 श्रद्धालुओं...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

Next Post
Dark Cuisine: आख़िर क्या होते हैं ये dark cuisine और क्यों बेमेल खाने हो रहे सोशल मीडिया पर इतने वायरल

Dark Cuisine: आख़िर क्या होते हैं ये dark cuisine और क्यों बेमेल खाने हो रहे सोशल मीडिया पर इतने वायरल

Milkipur Bypoll: कौन हैं ‘PMY’ जो Akhilesh Yadav की जीत के बने सुत्रधार, इन्हीं कारण मिल्कीपुर में सपा ‘अजेय’

Milkipur Bypoll: कौन हैं ‘PMY’ जो Akhilesh Yadav की जीत के बने सुत्रधार, इन्हीं कारण मिल्कीपुर में सपा ‘अजेय’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version