Site icon News1India

Guddu Muslim or Shaista Parveen: दोनों माफिया एक साथ फरार, क्या किसी नए जुर्म को ना दे रहे अंजाम?

अतीक अहमद जिंदा रहते हुए भी सुर्खियां बटौर रहा था, तो उसके अंत के बाद भी ये सिलसिया यहां नहीं थमा। दरअसल सोशल मीडिया पर एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि ये ट्विट काफी विवादित है। बता दें ट्विट में बाहुबली माफिया अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने की धमकी दी गई है। इस विवादित ट्वीट में अतीक अहमद के बेटे अली की तस्वीर भी वायरल हुई है। फिलहाल पुलिस ने विवादित ट्वीट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन अब भी अतीक चर्चाओं में थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक ऐसा सवाल भी पनपता है कि अतीक की बीवी शाइस्ता इस समय कहां है?

 

करीब एक महीने से पुलिस को शाइस्ता परवीन चखमा देती हुई नजर आ रही है। ऐसे में पुलिस को अब तक उसका कुछ भी पता नहीं लग पाया है। शाइस्ता पर इनामी राशी को बढ़ाने के बाद भी उसका पता नहीं लगा पा रही पुलिस। वहीं इस बीच ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने शाइस्ता को माफिया नाम दे दिया है। पहले पति और अब पत्नी भी माफिया कहलाएगी ना सिर्फ इन्हे लेकर के जानकारी सामने आ रही है। लेकिन गुड्डु मुस्लिम का पता लगाने के लिए पुलिस जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार ना सिर्फ पुलिस शाइस्ता को तलाश रही है। लेकिन गुड्डु मुस्लिम की भी छानबीन जोरो शोरों से की जा रही है। लेकिन गुड्डु मुस्लिम का भी कुछ अता-पता नहीं इसे लेकर के काफी बातें सामने आ रही है। जिसपर कहा जा रहा है कि क्या शाइस्ता और गुड्डु मुस्लिम दोनो एक साथ तो नहीं। क्या किसी नए जुर्म को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं दोनो फरार माफिया। उत्तर प्रदेश पुलिस दोनो माफियों की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version