Site icon News1India

दुल्हन बनी साली को लेकर फरार हुआ जीजा, पुलिस के सामने दुल्हन ने किया सनसनीखेज खुलासा!

Hamirpur News :

Hamirpur News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को चौंका दिया है। यहां शादी के कुछ ही दिन बाद एक नवविवाहिता को उसका जीजा अपने दो साथियों के साथ कार में भगा ले गया। खास बात यह रही कि यह सब तब हुआ जब दूल्हा पास की दुकान से पान लेने गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हे के पिता ने तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दुल्हन को उसके जीजा के घर से खोज निकाला। हालांकि, अभी तक आरोपी जीजा पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

दुल्हन ने लगाए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान दुल्हन ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसे लगातार कम दहेज लाने के लिए ताने दिए जा रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। इसी कारण उसने अपने जीजा के साथ जाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें : प्रेम के नाम पर किया ऐसा कृत्य, जिससे इंसानियत भी शर्मसार…

मामले को देखते हुए पुलिस ने दुल्हन को उसके परिजनों के हवाले करने का फैसला लिया और फिलहाल उसे उसकी बड़ी बहन के हंवाले कर दिया गया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि उसी बहन के पति यानी दुल्हन के जीजा पर ही उसे भगाने का आरोप है।

घटना बनी इलाके में बनी चर्चा का विषय

यह अनोखी घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गई है। लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी जीजा को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Exit mobile version