Site icon News1India

Hamirpur News : बचपन में पिता बनकर पाला, जवान हुई तो भांजी पर फिदा हो गया मामा और कर दिया प्रेग्नेंट

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामा ने अपनी भांजी का पिता की तरह पालन-पोषण किया। जब भांजी जवान हुई तो इश्कबाज उस पर फिदा हो गया। मामा अपनी भांजी से हरहाल में विवाह करना चाहता था। भांजी भी मामा को दिल दे बैठी। मामा ने भांजी के साथ अवैध संबंध बनाकर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो मुकदमे से बचने के लिए मामा ने अपनी ही भांजी से शादी कर ली।

दरअसल, ये पूरा मामला हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ साल पहले एक बच्ची के माता-पिता की आकस्मिक मौत हो गई थी। बच्ची अनाथ थी। ऐसे में वह अपने ननिहाल में रहने लगी थी। बच्ची का पालन-पोषण मामा ने किया। बच्ची बड़ी हुई तो उस पर कलयुगी मामा की नजर पड़ी। मामा ने उस पर डोरे डालने शुरू कर दिए और अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ अवैध संबंध बना डाले। इन्हीं अवैध संबंधों की वजह से युवती गर्भवती हो गई। जिसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आया तो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और लोग तरह-तरह के ताने मारने लगे।

जब युवती के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को हुई तो वह उसे थाने जा पहुंचे। पुलिस ने मामा पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो मामा ने परिजनों और गांव वालों के सामने भांजी से शादी कर उसे अपनी दुल्हन बनाने की बात रखी। जिसके बाद परिजन और गांव वाले तैयार हो गए। मामा ने गांव के ही मंदिर में जाकर अपनी भांजी की मांग में सिंदूर भर उसे अपने पत्नी बना लिया। सुमेरपुर पुलिस थाने में जब गर्भवती युवती पहुंची तो पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी, लेकिन क्योंकि युवती को गर्भावती बनाने वाला खुद उसका सगा मामा था और युवती मामा के घर में ही रह रही थी तो परिजनों ने दोनों की शादी करवाना ही उचित समझा।

पुलिस थाने में दोनों की शादी की रजामंदी के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। थाना प्रभारी अनूप कुमार की मानें तो दोनों पक्षों के सुलह-समझौता के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। भांजी के साथ सात फेरे लेने के बाद मामा उसे लेकर घर आया। परिवारवालों ने रश्म अदायगी की। इस बीच कुछ लोग इस शादी के खिलाफ थे। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि मामा पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजे। मामा ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। मामा ने मामा भांजी के रिश्ते को कंलकित किया। फिलहाल शादी के बाद दोनों अपने घर पर हैं।

 

Exit mobile version