Site icon News1India

हमीपुर : पशु बाड़े में ट्रैक्टर सहित लगी आग, 3 जानवर जिंदा जले

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के धगवा गांव में अचानक पशु बाड़े में लगी आग से हड़कंप मच गया, आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पशु बाड़े में खड़ा ट्रैक्टर और बंधे जानवर जलकर राख हो गए, बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, किसान का आरोप है कि किसी ने पशु बाड़े में आग लगाई है पशु बाड़े में आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

मामला हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के धगवा गांव का है, गांव के किसान वीरेंद्र राजपूत के पशु बारे में अचानक दोपहर के समय आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, किसान ने बताया कि वह कुछ ही देर पहले अपने पशु बाड़े से घर गया था और जानकारी मिलने पर आकर देखा तो पशु बड़ा धू-धू कर जल रहा है, पशु बाड़े में बंधे जानवर और ट्रैक्टर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया, पीड़ित किसान आग लगाने का आरोप लगा रहा हैं।

Exit mobile version