बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: ‘चमत्कार’ हवा में उछली चलती कार और उड़ गए परखच्चे, 6 बरातियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां के शिकोहाबाद थानाक्षेत्र स्थित बरातियों से भरी कार एकाएक हवा में उछली और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

by Vinod
मई 31, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां के शिकोहाबाद थानाक्षेत्र स्थित बरातियों से भरी कार एकाएक हवा में उछली और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। जिसमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। 5 घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पाली से मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव बरात गई थी। सुबह तड़के बरात से वापस पाली आ रही एक कार आलमनगर मार्ग पर गाजीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे के दौरान कार में 11 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल बताए जा रहे। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

RELATED NEWS

Hardoi Income Tax notice laborer fraud

गरीब मजदूर या करोड़ों का ‘असली’ खिलाड़ी? हरदोई में 7 करोड़ के टैक्स नोटिस से मचा हड़कंप!

जनवरी 21, 2026
पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

नवम्बर 12, 2025

सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि 5 लोगों की मौत मौके पर हो गई थी। जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड तेज थी। सड़क पर अचानक कार उछली और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में 11 लोग सवार थे। ग्रामीणों का कहना है कि अधिक सवारियां बैठने के चलते कार हादसे का शिकार हुई।

हादसे में इनकी हुई मौत

जितेंद्र (35) पुत्र रघुवीर
सिद्धार्थ (5) पुत्र जितेंद्र
आकाश (22) पुत्र रघुवीर
रामू (25) पुत्र विश्राम निवासी पाली (ड्राइवर)।
जौहरी (40) पुत्र रामलाल
उदयवीर (18) पुत्र अमरीश

ये बराती हुए घायल

नरेंद्र (18) पुत्र आशाराम
रंजीत (18) पुत्र रामप्रकाश
अमन (21) पुत्र रामशंकर
परविंद (18) पुत्र रामशरण
नीरज (17) पुत्र रामशरण
अनिल (24) पुत्र मूलचंद सकरौली

Tags: 6 baraatis diedcar overturnedHardoiHardoi road accident
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Hardoi Income Tax notice laborer fraud

गरीब मजदूर या करोड़ों का ‘असली’ खिलाड़ी? हरदोई में 7 करोड़ के टैक्स नोटिस से मचा हड़कंप!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Hardoi Income Tax notice laborer fraud: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है,...

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

by Vinod
नवम्बर 12, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हरदोई में चोरों की टोली ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर तहलका मचा...

Hardoi

गोली गर्दन में लगी… लेकिन हिम्मत ऐसी कि रुका नहीं! हरदोई में शानू की बहादुरी का वायरल वीडियो

by Mayank Yadav
जुलाई 29, 2025

Hardoi shootout: हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। मल्लावां क्षेत्र...

Hardoi

Hardoi में ‘लेडी डॉन’ का तांडव! रिवॉल्वर तानकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो

by Mayank Yadav
जून 16, 2025

Hardoi revolver case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था की पोल खोलता एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है,...

Hardoi accident

यूपी में सड़कें बनीं मौत का मैदान: डंपर, SUV और बस हादसों ने ली 16 जानें

by Mayank Yadav
मई 15, 2025

Hardoi accident: उत्तर प्रदेश में 15 मई की सुबह एक बार फिर मातम लेकर आई, जब महज कुछ घंटों के...

Next Post
Solar System

दिल्ली की झुलसाती गर्मी में AC चलेगा फ्री! बस लगवाएं सोलर सिस्टम, जानें खर्च और जरूरी टिप्स...

Abbas Ansari

मऊ कोर्ट का बड़ा फैसला, हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी दोषी करार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist