Monday, March 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Hardoi Murder Case: घरेलू झगड़े के बीच बचाव करने आई महिला की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को पैर पर लगी गोली

घरेलू झगड़े के दौरान जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को गोली मार दी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिउत्तर प्रदेश के हरदोई मेंया, जहां उसके पैर में गोली लगी

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hardoi murder case:उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कछौना थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

झगड़े के बीच हुई हत्या

यह घटना कछौना थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मजरा टिकारी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी राजकुमार का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था।
13 मार्च की शाम को भी घर में कहासुनी शुरू हो गई। उसी दौरान राजकुमार के छोटे भाई रामसेवक की पत्नी मंजू (25) ने दोनों को समझाने की कोशिश की। मंजू का मकसद सिर्फ झगड़ा खत्म कराना था, लेकिन गुस्से में भरे राजकुमार को यह बात पसंद नहीं आई।
कुछ देर बाद जब मंजू रसोई में खाना बना रही थी, तभी राजकुमार वहां अवैध तमंचा लेकर पहुंच गया। उसने पीछे से मंजू पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लगी और वह वहीं गिर पड़ी।

RELATED NEWS

No Content Available

अस्पताल में हुई महिला की मौत

गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़कर रसोई में पहुंचे। मंजू को खून से लथपथ देखकर परिवार के लोग घबरा गए। तुरंत उसे कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद मंजू ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।

पुलिस की घेराबंदी और मुठभेड़

मृतका के पति रामसेवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद कछौना पुलिस और स्वाट टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि राजकुमार सुठेहना फाटक की तरफ से लखनऊ भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली राजकुमार के बाएं पैर में लग गई, जिससे वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी से अवैध तमंचा बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को पहले प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि घरेलू झगड़े कभी-कभी कितना भयानक रूप ले सकते हैं।

Tags: Hardoi murder case
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist