Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Hardoi: जमीन की पैमाइश करने गए प्रधान पुत्र को चप्पलों से पीटा, 4.

Hardoi: जमीन की पैमाइश करने गए प्रधान पुत्र को चप्पलों से पीटा, 4 महिलाओं के खिलाफ FIR

यूपी के हरदोई में दबंग महिलाओं का जलवा दिखाई दिया। जहां कुछ दबंग महिलाओं ने प्रधान पुत्र को चप्पलों से जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरा मामला अतरौली थाना क्षेत्र के श्यामदासपुर गांव का है। इस मामले में हरदोई पुलिस ने चारों युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जमीन की पैमाइश के दौरान प्रधान पुत्र को चप्पलों से पीटा गया। यह पूरी वारदात लेखपाल के सामने घटित हुई। वहीं महिलाओं ने 376 के केस में प्रधान पुत्र को फंसाने की धमकी दी है।

रेप के आरोप में फंसाने की धमकी

दरअसल हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामदासपुर में घूरे के गड्ढे की जमीन की पैमाइश करने लेखपाल आए थे। उसी समय प्रधान श्रीप्रकाश के पुत्र अनुज को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद पैमाइश का काम शुरू हुआ। इस दौरान लेखपाल और अन्य लोग नाप करने लगे। तभी वहां गांव के राजाराम की पुत्री सरोजनी, सीता, निर्मला और राजू की पुत्री सीता पैमाइश का विरोध करने वहां पहुंच गईं।

उन्होंने पैमाइश रोकने को कहा जब ऐसा नहीं किया गया तो उन्होंने प्रधान पुत्र की चप्पलों से पिटाई कर दी। लेखपाल के सामने 4 लड़कियों ने पैमाइश का विरोध किया। इतना ही नहीं लड़कियों ने बलात्कार मामले में फसाने की धमकी भी दी। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद अतरौली पुलिस ने चारों युवतियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

4 महिलाओं पर खिलाफ FIR

प्रधान पुत्र ने बताया कि पिटाई के बाद लड़कियों ने उसे रेप केस में फसाने की धमकी दी है।वहीं इस मामले में अतरौली प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि चारों युवतियों के खिलाफ प्रधान पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-रेलवे ने दी खुशखबरी..टिकट खो जाने के बाद भी मुफ्त में सफर कर सकेंगे यात्री, जानें कैसे ?

Exit mobile version