Site icon News1India

बेटा नहीं यहां बिटिया की निकली बारात, घोड़ी चढकर बिटिया झूमी तो शहर में बन गई चर्चा का विषय

Maharajganj

Avimukt Pandey, Maharajganj। सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें लोग रातों-रात हाइलाइट होने के लिए उल्टे सीधे कारनामे करते हैं जिस पर प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ खासकर सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखते हुए गैर जिम्मेदाराना हरकत करने वालों के बिरूद्ध कार्यवाही भी करती है लेकिन आज एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर कोई न सिर्फ एक व्यक्ति की बल्कि पूरे परिवार की सराहना कर रहा है।

सिसवा बाजार में निकली बिटिया की बारात

दरअसल, महराजगंज के सिसवां कस्बे में शादी की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली जिसमें घोड़ी पर दूल्हे राजा नहीं बल्कि दुल्हन अपने हाथों में आतिशबाजी करते हुए दिखाई दी और पूरा परिवार समेत रिश्तेदार भी ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन पर नाचते गाते खुशियां मनाते नजर आए। बताया जा रहा है कि महाराजगंज के सिसवा कस्बे में यह बरात नहीं बल्कि बिंदौरी की रस्म की जा रही है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की वरिष्ट नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

वैसे तो राजस्थानी मारवाड़ी समाज के लोग शादी से पहले दूल्हे को बाकायदा घोड़ी पर बैठा कर ढोल नगाड़ों सहित डीजे की धुन पर नाचते गाते एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर इस रस्म को करते हैं लेकिन सिसवां कस्बे में मारवाड़ी समाज के एक परिवार ने इसी रस्म को बेटी को घोड़ी पर बैठाकर किया है।

बिटिया को घोड़ी पर बैठाकर अनूठी पहल

फिलहाल रस्म जैसा भी हो लेकिन बेटी को घोड़ी पर बैठा कर जिस तरीके से पूरा परिवार खुशी के साथ नगर में देखा गया इसकी खूब सराहना भी हो रही है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस परिवार ने बेटे बेटियों में फर्क करने वालों को अनोखे अंदाज में संदेश दिया है।

Exit mobile version