Site icon News1India

एक प्यार ऐसा भी, ‘लैला’ के कारण हिन्दु कांस्टेबल को करना पड़ा धर्म परिवर्तन, फिर जाकर ‘मजनू’ को मिली ‘शबनम’

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अजब-प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। इस लव स्टोरी में धोखा था। मुकदमा भी दर्ज हुआ। नौबत जेल तक जाने की आ गई। प्रेमिका को मुस्लिम से हिन्दू बनना पड़ा और प्रेमी के साथ सात फेरे लेने पड़े। फिर पंचायत का दखल होता है। प्रेमिका को प्रेमी से अगल होना पड़ता है। पंचायत बैठती है। आखिर में प्रेमी युवक को धर्म परिवर्तन कर ‘शबनम’ (काल्पनिक नाम) को कुबूल करना पड़ता है।

दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं

मामला अमरोहा जनपद का है। यहां की डिडौली कोतवाली की जोया चौकी पर 20224 में मथुरा के रहने वाले कांस्टेबल की पोस्टिंग थी। चौकी के पास एक मुस्लिम धर्म की लड़की अपने परिवार के साथ रहती थी। कांस्टेबल की लड़की से दोस्ती हो जाती है और बाद में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। लड़की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। रोजाना दोनों की मुलाकात होती थी। कांस्टेबल समय निकाल कर लड़की को लेकर घूमने जाता। इसबीच कांस्टेबल ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

लड़की के परिवारवालों से मिला कांस्टेबल

कांस्टेबल अक्सर लड़की के साथ संबंध बनाता। लड़की जब भी शादी की बात करती तो वह बाहाना बना देता। लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो कांस्टेबल ने मुस्लिम होने के चलते विवाह करने से इंकार कर दिया। इस पर छात्रा ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद तत्कालीन एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मामले की जांच कराई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था। इसबीच कांस्टेबल लड़की के परिवारवालों से मिला।

सेहरा बांधकर हमारे घर बरात लेकर आओगे

कांस्टेबल ने लड़की के साथ शादी करने का वादा किया। इसी के बाद कांस्टेबल को बहाल कर दिया जाता है। दिसंबर 2024 में छात्रा ने शपथपत्र देते हुए अपना नाम बदलकर प्रेमी सिपाही से हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। लेकिन, प्रेमिका के परिजनों ने उस वक्त बेटी की विदाई करने से मना कर दिया था। शर्त रखी थी कि बिरादरी में बदनामी होगी, लिहाजा तुम्हें हमारे रीति रिवाज से भी शादी करनी होगी। इसका दिन व तारीख हम तय करेंगे, तुम बाकयदा सेहरा बांधकर हमारे घर बरात लेकर आओगे।

इस अनोखी शादी को लेकर लोग हैरत में

लड़की के परिवारवालों की शर्त थी कि हमारी दावत होगी। रिश्तेदार जुटेंगे। सबके सामने इज्जत से बेटी की विदाई होगी। इसके लिए तुम्हें अपना नाम बदलना होगा। इश्क कहें ये जेल न जाने की मजबूरी। आखिरकार कांस्टेबल को लड़की के परिवारवालों की सभी शर्त माननी पड़ीं। हिंदू रीति रिवाज से पत्नी बन चुकी प्रेमिका के कहने पर सिपाही ने भी अपना नाम बदलकर रेहान कर लिया और रविवार को सेहरा बांधकर परिजनों के साथ ससुराल पहुंचकर निकाह कर लिया। दूल्हा और दुल्हन ने अपना नाम बदलकर रचाई इस अनोखी शादी को लेकर लोग हैरत में हैं। इस अजब-गजब प्रेम कहानी का किस्से सोमवार को हर किसी की जुबां पर रहे।

Exit mobile version