Monday, January 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

फैमिली के साथ एडवोकेट पहुंचे महाकुंभ और त्रिवेणी में लगाई डुबकी, फिर ऐसा क्या हुआ कि चारों की कार में मिली डेडबॉडी

Collision between car and truck on Lucknow Expressway: आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार और ट्रक में टक्कर, महाकुंभ से लौट रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत।

Vinod by Vinod
January 27, 2025
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Collision between car and truck on Lucknow Expressway उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज बीते 13 जनवरी से हो चुका है। अब तक करीब 13 करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में स्नान कर पुण्ण कमाया है। साथ ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। दिल्ली से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एडवोकेट संगमनगरी पहुंचे और परिवार के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगाई। स्नान के बाद वह कार से अपने घर दिल्ली लौट रहे थे। तभी आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरे लेन पर चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त की भी कार के परखच्चे उड़ गए। वकील, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की हादसे के वक्त मौके में ही मौत हो गई।

तो शाएद चारों लोगों की जान बच जाती

कार और ट्रक के बीच टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे चारों लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलतता नहीं मिली। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में फंसे पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतकों के परिवारवालों की सूचना दी। परिजन दिल्ली से यूपी के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। इसी के कारण वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। अगर कार दूसरे लेन में नहीं जाती तो शाएद चारों लोगों की जान बच जाती है।

RELATED POSTS

Agra News

Agra News : डमरू संग त्रिशूल लेकर ताजमहल पहुंचीं अघोरी साध्वी चंचल नाथ, CISF के जवानों ने गेट पर ही लिया रोक

November 7, 2025
Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

October 9, 2025

दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले

मृतक ओमप्रकाश आर्या दिल्ली हाईकोर्ट में वकील थे और दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले थे। पुलिस ं ने बताया कि वकील अपने परिवार के साथ कार के जरिए प्रयागराज गए हुए थे। उन्होंने परिवार के साथ महाकुंभ स्थित संगम में स्नान किया। डुबकी लगाने के बाद वो पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्ष के बेटा विनायक के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई। सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों की कार के अंदर ही मौत हो गई।

क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम

हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे पूरे परिवार के शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा है।वहीं हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों के हटवाने के बाद मार्ग सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी हैं। कार के अंदर महाकुंभ का जल भी रखा हुआ था।

Tags: Accident in AgraAccident on Lucknow ExpresswayAgra NewshusbandMahakumbh 2024Prayagraj Mahakumbhwife and two children died in the accident
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Agra News

Agra News : डमरू संग त्रिशूल लेकर ताजमहल पहुंचीं अघोरी साध्वी चंचल नाथ, CISF के जवानों ने गेट पर ही लिया रोक

by Gulshan
November 7, 2025

Agra News : आगरा का मशहूर ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बनीं अघोरी साध्वी चंचल...

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

by Vinod
October 9, 2025

आगरा। दरोगा जी मेरे साथ छल किया गया। मेरे साथ बड़ा हुआ। शादी के बाद सुहागरात की सेज से पति...

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

by Vinod
October 2, 2025

आगरा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खेरागढ़ क्षेत्र...

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

by Vinod
September 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुछ साल पहले रूपहले पर्दे पर एक फिल्म आई थी, जिसका नाम दृश्यम था। दृश्यम में एक्टर...

कौन हैं SDM राजेश कुमार जायसवाल, जिनकी सड़क हादसे में चली गई जान, जांबाज अफसर की मौत पर शोक की लहर

कौन हैं SDM राजेश कुमार जायसवाल, जिनकी सड़क हादसे में चली गई जान, जांबाज अफसर की मौत पर शोक की लहर

by Vinod
August 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उ त्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसे से पूरा प्रशासिनक महकमा...

Next Post
Sonia Nityanand Padma Shri award achievements

कौन हैं Dr. Sonia Nityanand,जिन्होने अपने पिता की तरह पद्मश्री पुरस्कार पाकर Lucknow का नाम रोशन किया

Baliya : बलिया के गांव में लाश मिलने से मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Baliya : बलिया के गांव में लाश मिलने से मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version