Site icon News1India

प्रेमी के साथ ‘गूटरगू’ कर रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, फिर ऐसे छत से कुदकर ‘छूमंतर’ हुई बेवफा बीवी

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल पर रंगरेलियां मना रही थी। तभी पति पुलिस को लेकर होटल पर धावा बोल देता है। पत्नी को उसके पति ने पुलिस के साथ रंगेहाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये पूरा मामला बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहीं पर एक होटल है। महिला बाइक पर सवार होकर प्रेमी के साथ होटल में आती है। सूत्रों की मानें तो महिला और उसके प्रेमी ने एक कमरा किराए पर लिया। पत्नी जैसे ही प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने लगी, वैसे पति पुलिस के साथ आ धमका। पकड़े जानें के डर से महिला ने छत से छलांग लगा दी और फरार होने में कामयाब रही। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूत्रों अनुसार, महिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र की रहने वाली है और उसका पति से अक्सर विवाद होता था। विवाद के निपटारे के लिए एसपी कार्यालय में स्थित महिला सेल की ओर से कई बार पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया। वह महिला सेल से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी। लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुंचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर एक होटल पहुंची, जो हॉलिडे होटल के नाम से संचालित हो रहा है।

महिला के पति ने गुप्त रूप से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और होटल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। होटल ने क्या महिला और प्रेमी की आईडी का वेरिफिकेशन किया था, अगर किया था तो होटल वालों ने दोनों को कमरा कैसे दिया।

 

Exit mobile version