Site icon News1India

मेरठ में अवैध कसीनो का पर्दाफाश.. Hotel Harmony Inn में पुलिस की छापेमारी, 21 रईसजादों समेत 6 युवतियां गिरफ्तार

Meerut News : मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बता दें, कि पुलिस ने देर रात मेरठ के मशहूर होटल हार्मनी इन (Hotel Harmony Inn ) में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे कसीनो का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में दिल्ली और मुंबई के 21 रईसजादों सहित 6 युवतियों को गिरफ्तार किया गया, जो इस कसीनो में शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये के कसीनो कॉइन बरामद किए, जिन्हें अवैध रूप से जुए में इस्तेमाल किया जा रहा था।

कसीनो के साथ-साथ अय्याशी का अड्डा

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कसीनो में रईसजादों को जुए का लालच देकर अय्याशी कराई जा रही थी। छापेमारी के समय कई युवतियां अर्धनग्न अवस्था में नाच रही थीं। होटल में चल रहे इस कसीनो में बड़े पैमाने पर शराब और ड्रग्स का भी इस्तेमाल हो रहा था, जिससे यह स्थान न सिर्फ जुआरियों का अड्डा बल्कि अय्याशी का केंद्र भी बन चुका था।

SSP के निर्देशन में छापेमारी

मेरठ के SSP ने एक विशेष टीम का गठन कर इस अवैध गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इस टीम ने देर रात Hotel Harmony Inn में दबिश दी, जिससे होटल के मालिक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद कई लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

मुकदमा हुआ दर्ज

छापेमारी के बाद होटल मालिक सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह होटल पहले भी कई अवैध गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रह चुका है। यहां पर अक्सर हाई-प्रोफाइल पार्टियां होती थीं, जिसमें बाहर से आने वाले रईसजादे और युवतियां शामिल होती थीं।

 Hotel Harmony Inn की काली सच्चाई

यह होटल हमेशा से विवादों में रहा है, लेकिन इस बार पुलिस की तगड़ी कार्रवाई से उसकी असली सच्चाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह अवैध कसीनो पिछले काफी समय से संचालित हो रहा था, लेकिन पुलिस को इसके बारे में अब जाकर पुख्ता जानकारी मिली, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई।

जांच जारी

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और अन्य संबंधित लोगों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश में है। पुलिस का मानना है कि इस कसीनो का नेटवर्क काफी बड़ा है और इसके पीछे कई प्रभावशाली लोग हो सकते हैं। जांच के दौरान और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। मेरठ पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर के अवैध कसीनो और अय्याशी के अड्डों पर शिकंजा कस दिया है।

Exit mobile version