Site icon News1India

Lucknow: इंसानियत हुई शर्मसार! कुत्ते का शव तालाब में फेंकने गई महिला खुद डूबी, मौके पर मौत

लखनऊ में महिला की तालाब में डूबने से मौत। कुत्ते के शव को तालाब में फेंकने जा रही थी महिला। बता दें कि मालकिन कुत्ते के काटने से इतना नाराज हुई कि उसने कुत्ते को बेरहमी से मार डाला। इस दौरान महिला हादसे का शिकार हुई।

पालतू कुत्ते के काटने से मालकिन इतना नाराज की कुत्ते को मार डाला

उत्तर प्रदेश से एक खबर सामने आ रही है। जहां राजधानी लखनऊ में बेहद चौंकाने वाला मामला हुआ है। दरअसल, यहां एक पालतू कुत्ते ने अपनी ही मालकिन को काट दिया। पालतू कुत्ते के काटने से मालकिन इतना नाराज हुई कि उसने अपने ही कुत्ते को बेरहमी से मार डाला। कुत्ते को बेरहमी से मारने के बाद मालकिन जब कुत्ते के शव को तालाब में फेंकने गई तो खुद ही उसमें डूब गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि शनिवार को पालतू कुत्ते ने मालकिन जिसका नाम (रूबी) बताया जा रहा है उसी को ही काट लिया था। इससे पहले कुत्ते ने उनके बेटे को काट लिया था। अपने पालतू कुत्ते की इस हरकत से रूबी को गुस्सा आ गया। जिसके बाद उसने कुत्ते को ही मार डाला। फिर कुत्ते के शव को फेंकने के लिए वह घर के पास तालाब में गई। जब काफी देर तक रूबी घर नहीं लौटी तो पति उसे देखने के लिए तालाब के पास गया।

महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी

जिसके बाद पति ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मालकिन का शव और कुत्ते का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के डालोना गांव का है। यहां रूबी नामक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। यहां उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी रहता था।

Exit mobile version