‘गजब’ पति ने दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ, नहीं मिला सुकून तो शातिर जीजा ने साली को भी किया ‘टच’

Husband bites wife's lip in Mathura: मथुरा में पति ने दांतों से पत्नी के होंठ को काट डाला, पीड़िता के लगे 16 टाकें, आरोपी पति पर एफआईआर दर्ज।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Husband bites wife’s lip in Mathura उत्तर प्रदेश के मथुरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बड़ गई कि पति ने अपने दांतों से पत्नी के होंठ काट लिया। विवाहिता के होंठ से खून बहता देख घर पर मौजूद साली जीजा के चंगुल से बहन को छुड़ाने के लिए आई। जिस पर शातिर ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

क्या है पूरा मामला

मथुरा जनपद के थाना मगोर्रा के गांव नगला भूचन में पति ने पत्नी के साथ जघन्य घटना को अंजाम दिया। थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, शनिवार शाम को वह घर में काम कर रही थी, तभी पति घर पर आ धमका। पति ने बेडरूम में चलने को कहा। जिस पर मैंने इंकार कर दिया। जिससे वह गुस्से से आगबबूला हो गया और उसके होंठ दांतों से काट लिए। जिसकी वजह से खून बहने लगा। वो जोर-जोर से चीखने लगी। इस दौरान बचाने आई बहन को भी पति विष्णु ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर दी। उसको भी टच किया। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से भाग खड़ा हुआ।

पीड़िता को लगे 16 टांके

होंठ काटे जाने से वो अब बोल भी नहीं पा रही है। पीड़िता ने लिखकर बताया कि शिकायत करने पर देवर और सास ने भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अपने मायके हाथरस के थाना सादाबाद पहुंची। बताया गया है कि उसके 16 टांके आए हैं। पूरा वाकया जानने के बाद पिता बेटी संग थाना मगोर्रा पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पति समेत तीनों आरोपी फरार हो गए हैं।

पुलिस कर रही जांच

थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। वहीं पीड़िता ने बताया कि पति अक्सर विवाद करता है। मायके से पैसे जाने का दबाव बनाता है। साथ ही गलत तरीके से संबंध बनाने को लेकर प्रताड़ित करता है। पीड़िता ने पति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की बात कही है। फिलहाल ओंठ कट जाने से वह बोल नहीं पा रही। लिखकर अपनी बातबीती बयां कर रही है।

Exit mobile version