Site icon News1India

संभल पुलिस की तारीख करने पर पति ने पत्नी को दिया दंड, बताया काफिर फिर तीन तलाक देकर घर से किया बेघर

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा को लेकर एक सनसनीखेज मामले सामने आया। मुरादाबाद जनपद में पति ने पुलिस का सपोर्ट करने पर पत्नी को गंदी-गंदी गालियां दी और फिर तीन तालक दिया। पीड़िता अपने परिवारवालों के साथ पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि मैंने पुलिस के कार्य की तारीफ की। जिससे गुस्साए पति ने कहा, तूने पुलिस की तारीफ और मुसलमानों की मुखालफत करती है, तुझे घर में नहीं रखूंगा। तू मुसलमान नहीं, काफिर है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, संभल की एक अदालत के आदेश पर 25 नवंबर को सर्वे टीम शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए पहुंची। तभी उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव के साथ फायरिंग की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवियों को खदेड़ा। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। सीओ अनुज चौधरी समेत 28 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 28 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा। हिंसाग्रस्त इलाके से पुलिस ने पाकिस्तान निर्मित कारतूस बरामद किए। पुलिस ने 27 सौ से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। संभल के सांसद, सपा विधायक के बेटे पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

2021 में दोनों की हुई थी शादी

हिंसा के बाद संभल पुलिस का एक्शन जारी है तो वहीं मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मकबरा मोहल्ले निवासी एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला निदा जावेद ने पुलिस को बताया, मेरी पहली शादी 2012 में हुई थी। 2021 में पति की मौत हो गई। तभी मेरी मुलाकात लाजपतनगर निवासी कारोबारी एजाजुल आबेदीन से हुई। एजाजुल के साथ मेरी दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। एजाजुल मुझे लेकर गुड़गांव चला गया। जहां उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। एजाजुल ने शादी करने का वादा किया, लेकिन बाद में वह मुकर गया। जब मैंने रिपोर्ट लिखाने की बात कही तो शादी के लिए तैयार हुआ। इसके बाद 2021 में उसने निकाह किया।

बोला, ‘तू मुसलमान नहीं काफिर’

निदा ने बताया, 30 नवंबर को एजाजुल ने मेरे साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया, तभी से समझौते की कोशिशों में लगी थी। 4 दिसंबर को इसी कोशिश में एजाजुल के ऑफिस जा रही थी। ऑफिस से कुछ दूर पहले ही एजाजुल मिला। उस वक्त मैं संभल हिस्सा से संबंधित जामा मस्जिद का वीडियो यूट्यूब पर देख रही थी। इसमें पुलिस पर लोग पत्थर चला रहे थे। इतने में एजाजुल ने वीडियो बंद करने को कहा और बोला, तू मुसलमान नहीं काफिर है। इस पर मैंने उससे कहा कि जब कोई पुलिस पर पत्थर चलाएगा तो पुलिस को भी तो आत्मरक्षा का अधिकार है। इतने पर वो चिढ़ गया। उसने तुरंत तीन तलाक दे दिया। इसके साथ ही घर से भी बेघर कर दिया। मैं अपने पहले पति के तीन बच्चों के साथ किराए के घर पर रहती हूं।

पति बेटी पर रखता है बुरी नजर

निदा ने बताया कि एजाजुल मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी नहीं करना चाहता था। उसके परिवारवाले भी शादी के खिलाफ थे। मैंने पुलिस में जाने की बात कही तब डर वश उसने निकाह किया। शादी के बाद से वो मुझे रोज टॉर्चर करता था। निदा ने बताया कि पहले पति से मेरे 3 बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र 11 साल है। पति बेटी पर बुरी नजर रखता है। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसने बेटी का पैर गर्म चिमटे से जला दिया। इतना ही नहीं अक्सर वह बेटी को छेड़ता। छोटी-छोटी बात पर पीटता। पति का सहयोग ससुरालवाले भी करते।

एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज

निदा के वकील अभिषेक शर्मा ने बताया तीन तलाक को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है महिला की लिखित में शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संबंधित थाना प्रभारी को एफआईआर लिखने के लिए आदेश दिया है। एसएसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस एजाजुल के घर पर गई, पर वह नहीं मिला। पीड़िता का कहना है कि वह एजाजुल को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर रहेगी।

Exit mobile version