Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
‘जमीन नहीं दी तो पति को पीट-पीटकर मार डाला’, पत्नी ने गांव के ही 3 लोगों

‘जमीन नहीं दी तो पति को पीट-पीटकर मार डाला’, पत्नी ने गांव के ही 3 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, दो दिन से लापता था मृतक

गोरखपुर में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह दो दिनों से लापता था। जब पत्नी ने उसकी तलाश की तो वह शनिवार को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती मिला। जहां उसने अपनी पत्नी को बताया कि उसके साथ मारा-पीट हुई है। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई।

गांव के ही 3 लोगों पर हत्या का आरोप

वहीं पति की मौत के बाद महिला ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दबंग लोग उनकी जमीन हड़पना चाहते थे। इसी बात को लेकर उनके पति से दंबगों का विवाद चल रहा था। यह पूरी घटना तिवारीपुर इलाके के मंझरिया की है। फिलहाल पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

काम के लिए घर से निकला था फिर…

बता दें कि तिवारीपुर इलाके के मंझरिया गांव का रहने वाला रामरक्षा निषाद (40) पेंट-पॉलिश का काम करता था। 17 मार्च की सुबह वह कुछ पैसे लेकर साइकिल से काम के लिए निकले थे। लेकिन शाम तक वापस घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो गए। पत्नी द्रौपदी देवी उनकी खोजबीन की कोशिश की। इस दौरान किसी ने उन्हें बताया कि उनके पति घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

जब द्रौपदी देवी अस्पताल में पहुंची। उसके पति को काफी चोटें लगी हुई थी। पत्नी के पूछने पर युवक ने बताया कि उसे मारा-पीटा गया है। शनिवार को उसके पति की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टर युवक को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिए। देर रात करीब 2 बजे इलाज के दौरान युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

‘जमीन नहीं दी तो पति को पिट-पिटकर मार डाला’

इस बीच द्रौपदी देवी ने बताया कि उनकी गांव में एक जमीन है, जिसे गांव के कुछ दबंग हड़पना चाहते हैं। इस वजह से उसके पति का गांव के लोगों से विवाद चल रहा था। उसके पति जमीन बेचना नहीं रहे थे और दबंग उनके खेत को जबरन हड़पना चाहते थे। आशंका है कि इसी विवाद में उसके पति को मारा-पीटा गया है, जिससे युवक की मौत हो गई।

रामरक्षा के परिवार में अब केवल पत्नी, एक बेटा और एक बेटी ही रह गए हैं। बुजुर्ग माता-पिता और एक भाई का पहले ही देहांत हो चुका है। तिवारीपुर थाना प्रभारी सूरजभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की तहरीर की पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version