Site icon News1India

“स्कूल जाना है… मेरा एडमिशन करा दीजिए!” — बच्ची की फरियाद सुनकर मुस्कुरा उठे सीएम योगी

CM Yogi

CM Yogi : राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याएं सुनीं। इसी दौरान मुरादाबाद से आई एक नन्हीं बच्ची, वाची, अपनी गुहार लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची। जब सीएम योगी उसकी तरफ बढ़े, तो सबसे पहले उन्होंने प्यार से उसका हालचाल पूछा और फिर उसका प्रार्थना पत्र भी अपने हाथों से लिया और पढ़ा।

मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए वाची से पूछा, “तू स्कूल नहीं जाना चाहती?” इस पर बच्ची ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया, “नहीं, मैं स्कूल जाना चाहती हूं। आप मेरा एडमिशन करा दीजिए।” मुख्यमंत्री ने हँसते हुए पूछा, “कौन सी क्लास में? 10वीं या 11वीं?” इस पर वाची ने मासूमियत से कहा, “मुझे क्लास का नाम नहीं पता।”

यह भी पढ़ें : चलती बस की खिड़की से झांक रहा था बच्चा, बगल से गुज़री गाड़ी ने मारी…

बच्ची की सादगी देख मुस्कुरा उठे सीएम योगी 

बच्ची की सादगी और आत्मविश्वास देखकर सीएम योगी मुस्कुरा उठे और तुरंत प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निर्देश दिया, “इस बच्ची का एडमिशन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए।” बाद में वाची ने खुशी-खुशी बताया, “मैं सीएम योगी से मिली। मैंने उनसे कहा कि मुझे स्कूल में दाखिला चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हो जाएगा।’ फिर उन्होंने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दीं।”

Exit mobile version