Site icon News1India

Delhi-NCR में मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान-यूपी सहित कई राज्यों में बरसेंगे बादल। पढ़ें IMD का अपडेट

IMD Monsoon: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश जारी है। इस बीच अरब सागर में उठे तूफान असना का असर भी ज्यादा देखने को नहीं मिला। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश थमने के बाद से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। आईएमडी के मुताबिक रविवार को बादल छाए रहेंगे, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 और 2 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

आईएमडी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने 1 और 2 सितंबर के (IMD) लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 2 सितंबर को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

हिमाचल में बारिश के चलते 72 सड़कें बंद

पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात करें तो यहां भी आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण प्रदेश की 72 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रदेश में बारिश के कारण 10 बिजली और 32 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं। अब तक प्रदेश में बारिश के कारण 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी में आज बारिश के आसार

दिल्ली के पड़ोसी राज्य यूपी में भी आज बारिश होने की संभावना है। अगले 3 दिनों में भारी (IMD) बारिश की संभावना है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 2 सितंबर को भी प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

मैदानी राज्य राजस्थान में भी पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई। दौसा, झालावाड़, जोधपुर, जैसलमेर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार धौलपुर, करौली, गंगानगर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में भारी बारिश के चलते चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर एक घर पर गिर गया। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। आईएमडी ने आज आंध्र प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कई जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

सितंबर के पहले दिन इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी और उनकी झोली भर जाएगी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

Exit mobile version