CM Yogi Mother Health : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता, सावित्री देवी (80), की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। इसके चलते उन्हें तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल के एक अलग वार्ड में रखा गया है।
मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें जल्दी ही अस्पताल लाया गया। वर्तमान में, उनका इलाज डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है।
दूसरी बार बिगड़ी तबियत
योगी आदित्यनाथ की माता, सावित्री देवी, की तबीयत इससे पहले भी कई बार खराब हो चुकी है। उन्हें समय-समय पर अस्पताल में भर्ती कराया जाता रहा है। इस वर्ष जून में जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में अपनी बेटी के साथ निवास करती हैं।