Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ठंड और घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में है रेड अलर्ट- कानपुर में जाड़े से 14 और लोगों की मौत

Weather Update: ठंड और घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में है रेड अलर्ट- कानपुर में जाड़े से 14 और लोगों की मौत

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण देश के कई हिस्सों में लोगो का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कि कई राज्यों में न्यूनतम तापमान एक अंक और गिर गया है। वहीं आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला सकता है।वहीं शीतलहर और न्यूनतम तापमान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

9 जनवरी को शीतलहर देखनो को मिलेगा

वहीं IMD ने हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली में गंभीर शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में और बिहार, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं 9 जनवरी को शीतलहर देखनो को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी भारत में तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड ठंड की चपेट में

वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, उत्तराखंड और त्रिपुरा में घने कोहरे की भविष्यवाणूी की है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के दौरान कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरा के जारी रहने की संभावना है। उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड ठंड की चपेट में हैै। कानपुर में जाड़े के चलते अब तक लगभग 14 और लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

Exit mobile version