News1India

U P NEWS यह गांव है वीर जवानों का,भारत का एक गांव जिसकी आबादी कई मुल्कों से ज्यादा कहां है यह

India’s Largest Village,भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, और इस विशाल जनसंख्या का करीब 70 फीसदी हिस्सा गांवों में रहता है। हमारे देश में छोटे-बड़े करीब 6 लाख 28 हजार 221 गांव हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गांव हैं, करीब 1 लाख 7 हजार, जबकि गोवा में सबसे कम, सिर्फ 411 गांव ही हैं।

भारत में कई गांव इतने बड़े हैं कि वेटिकन सिटी, मोनाको और जिब्राल्टर जैसे छोटे देशों को भी पीछे छोड़ देते हैं।

गहमर गांव: एशिया का सबसे बड़ा गांव

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बसा गहमर गांव को एशिया के सबसे बड़े गांवों में गिना जाता है। यहां की जनसंख्या 1.20 लाख से भी ज्यादा है और ये लगातार बढ़ रही है। गांव का क्षेत्रफल करीब 12 किलोमीटर यानी 8 वर्ग मील में फैला है। इसे 22 टोले (या पट्टियों) में बांटा गया है।

हर टोले का नाम किसी न किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम पर रखा गया है। यही नहीं, इस गांव को लोग “सोल्जर विलेज” के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि यहां लगभग हर घर से कोई न कोई व्यक्ति भारतीय सेना में है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिलहाल यहां 15,000 से ज्यादा रिटायर्ड सैनिक रह रहे हैं, जिनमें 12,000 से अधिक लोग कर्नल रैंक तक पहुंच चुके हैं।

कितना बड़ा है गहमर गांव

अगर बात करें आकार की, तो यह गांव इतना बड़ा है कि इसमें वेटिकन सिटी (44 हेक्टेयर), मोनाको (2 किमी), जिब्राल्टर (6.5 किमी), और टोकेलाऊ (12 किमी) जैसे कई छोटे देश आराम से समा सकते हैं। यहां शहर जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ता।

एशिया का सबसे छोटा गांव

जहां गहमर गांव सबसे बड़ा है, वहीं एशिया का सबसे छोटा गांव श्रीलंका का वालपोलमुल्ला है। यह गांव जंगल के बीचों-बीच बसा है और यहां सिर्फ एक महिला ही रहती है।

भारत का सबसे छोटा गांव अरुणाचल प्रदेश में है, जिसे ‘हा’ गांव के नाम से जाना जाता है। यह गांव कुरुंग कुमेय जिले के लॉन्गडिंग कोलिंग (पिप्सोरांग) सर्कल में आता है।

2011 की जनगणना के अनुसार, इस गांव में 58 परिवार रहते हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 289 है। इनमें 138 पुरुष और 151 महिलाएं शामिल हैं।

भारत के गांव केवल आबादी में ही नहीं, संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति में भी आगे हैं। गहमर गांव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जो देश को हजारों सिपाही देने के साथ-साथ गांव की ताकत को भी दिखाता है।

Exit mobile version