Saturday, April 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Indore MBA छात्रा हत्या मामला, किसने लगाया साजिश का आरोप, क्या आरोपी को मिल रहा था रहस्यमय बैकअप

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या मामले में पिता ने आरोपी और उसके परिवार पर साजिश का आरोप लगाया। मोबाइल, ट्रांजैक्शन और परिवार की भूमिका की जांच की मांग की गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग उठी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Indore MBA Student Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में MBA की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने मुख्य आरोपी पीयूष धामनोदिया और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि इसके पीछे पूरी प्लानिंग थी।

पिता का दावा

पिता का दावा है कि आरोपी को किसी का “बैक सपोर्ट” मिल रहा है। इसी वजह से वह पुलिस के सामने बिना डर के अजीब व्यवहार कर रहा है। उनका कहना है कि आरोपी का रवैया देखकर ऐसा नहीं लगता कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा है।

RELATED NEWS

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh : हिम्मत की भी देनी पड़ेगी दात, पुलिस की गश्त करने वाली चीता बाइक को ही उठा ले गए चोर

October 27, 2024

चेहरे पर पछतावे का नाम नहीं

एक बातचीत में मृतका के पिता ने भावुक होते हुए कहा, “आपने भी देखा होगा, वह जिस तरह से चल रहा है और बात कर रहा है, उसके चेहरे पर जरा सी भी शर्म या अफसोस नहीं दिखता। उसे ऐसा लग ही नहीं रहा कि उसने कोई बड़ा अपराध किया है।” परिवार का मानना है कि यह सब पहले से सोची-समझी योजना का हिस्सा है। उनका कहना है कि आरोपी अकेला नहीं हो सकता। उसे कहीं न कहीं से सहारा मिल रहा है, तभी वह इतने आत्मविश्वास से पेश आ रहा है।

आरोपी के पिता पर भी सवाल

मृतका के पिता ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन, यानी 10 तारीख को, आरोपी के पिता भी इंदौर में ही थे। जब कॉलेज से बच्चों के न पहुंचने की जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया गया, तो उन्होंने खुद कहा था कि वह शहर में मौजूद हैं। पिता का आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने आरोपी के पिता से मिलने की कोशिश की, तो उन्होंने पत्नी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर मिलने से मना कर दिया। बाद में उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया। इससे परिवार को और ज्यादा शक हो रहा है।

मोबाइल और पैसों के लेन-देन पर शक

पीड़ित परिवार ने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना मोबाइल चलती ट्रेन से फेंक दिया था। लेकिन मृतका के पिता को इस बात पर भरोसा नहीं है। उनका मानना है कि मोबाइल कहीं छिपाया गया हो सकता है। उन्होंने यह भी मांग की है कि छात्रा के मोबाइल और क्रेडिट कार्ड से हुए किसी भी लेन-देन की गहराई से जांच हो। परिवार को शक है कि घटना के बाद आरोपी ने कुछ ट्रांजैक्शन किए होंगे।

फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा की मांग

मृतका के परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। वे चाहते हैं कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। साथ ही, आरोपी के परिवार की भूमिका की भी पूरी जांच की जाए। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। परिवार का कहना है कि वह तरह-तरह की कहानियां बनाकर मामले को भटकाने की कोशिश कर रहा है। सच क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगा।

Tags: Madhya Pradesh CrimeMBA Student Murder
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh : हिम्मत की भी देनी पड़ेगी दात, पुलिस की गश्त करने वाली चीता बाइक को ही उठा ले गए चोर

by Gulshan
October 27, 2024

Madhya Pradesh Crime : मध्य प्रदेश के जबलपुर में चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने पुलिस थाने...

Next Post
Agra Liquor Smuggling: कैसे एंबुलेंस की आड़ में चल रहा था शराब सिंडिकेट, कानून की चौकसी पर तस्करों का स्मार्ट प्रहार?

Agra Liquor Smuggling: कैसे एंबुलेंस की आड़ में चल रहा था शराब सिंडिकेट, कानून की चौकसी पर तस्करों का स्मार्ट प्रहार?

HiTech Secure Marksheet: क्या यूपी बोर्ड की नई हाईटेक मार्कशीट तोड़ेगी फर्जीवाड़े की जंजीर, फाड़कर दिखाओ इनाम पाओ, नकली बनाना नामुमकिन

HiTech Secure Marksheet: क्या यूपी बोर्ड की नई हाईटेक मार्कशीट तोड़ेगी फर्जीवाड़े की जंजीर, फाड़कर दिखाओ इनाम पाओ, नकली बनाना नामुमकिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist