Site icon News1India

Jhansi News: छुट्टी मांगने पर क्यों मिली मार,थाने के बाहर रो रो कर अपना हाल बताया दरोगा मोहित यादव ने

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक इंस्पेक्टर थाना परिसर में जमीन पर बैठकर रोने लगा. रोते हुए उसने अपने सीनियर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए. इंस्पेक्टर की माने तो जब वह छुट्टी की परमिशन लेने गया तो RI ने उसके साथ मारपीट की और सीनियर्स के उत्पीड़न से परेशान होकर वह इस्तीफा दे चुका है. वहीं, पुलिस अधीक्षक नगर ने इंस्पेक्टर के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ RI की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा.

 क्या है पूरा मामला

मोहित यादव ने बताया कि वह 2012 बैच का सब इंस्पेक्टर है. उसे मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली है. झांसी समेत अन्य जिलों के कई थानों में ड्यूटी कर चुका है. उसने झांसी के उच्चाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह छुट्टी की इजाजत लेने के लिए पुलिस लाइन में आरआई के पास गया था, जहां उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई.आगे मोहित ने कहा कि वह किसी प्रकार बचते हुए 112 को इसकी सूचना दी. 112 के साथ थाने आया. उच्चाधिकारियों की शह पर आरआई उसका उत्पीड़न कर रहे हैं. वह पूर्व में इस गंदे सिस्टम के खिलाफ अपना इस्तीफा भी दे चुका है लेकिन इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है.
थाने में रोते-बिखलते हुए इंस्पेक्टर मोहित यादव ने कहा कि मैं सुसाइड नहीं करूंगा, मैं अपने बच्चों का मुंह देखकर रुक गया हूं, मुझे डिप्रेशन में डाल दिया गया, मेरा इलाज चल रहा है, अब आरआई ने मुझपर हाथ उठा दिया, ये सब सीनियर के कहे पर हो रहा है, उच्चाधिकारी मुझे पिटवा रहे हैं, कोई भी मेरी सुनवाई नहीं कर रहा, मैं तीन बार एप्लीकेशन दे चुका हूं.

अधिकारियों का बयान

 

इन सब पर मोहित यादव का कहना है कि वह इस गंदे सिस्टम में नहीं रहना चाहता, उसका इस्तीफा स्वीकार लिया जाए,ताकि वो घर चला जाए. वहीं, मोहित के आरोपों पर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि इंस्पेक्टर मोहित यादव नवंबर 2023 में ललितपुर से प्रशासिनक ट्रांसपर होकर झांसी जनपद में आए थे. इनकों पूर्व में तीन मिस कंडेप्ट मिल चुकी हैं. साथ ही वर्तमान में अनुशासनहीनता तथा विवेचना में लापरवाही के कारण इनको निलंबित किया गया है. इनके खिलफ चार जांचे प्रचलित हैं. इनके द्वारा जगह-जगह पूर्व में भी अभद्रता की गई है. पुलिस लाइन गणना कार्यालय में भी अभद्रता की गई और आरआई के साथ बदतमीजी-मारपीट की गई. जिसके सम्बंध में आरआई के द्वारा तहरीर दी जा रही है. यदि तहरीर मिलती है तो उचित धाराओं में मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.

Exit mobile version