Friday, March 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बांदा में शिकायत दर्ज कराने आई महिला से दरोगा की अश्लील बातें, हुई लाइनहाजिर

बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की बरछा चौकी में तैनात दरोगा पवन कुमार ने एक पीड़ित महिला के साथ अश्लील व्यवहार किया।

Gulshan by Gulshan
July 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
UP Crime
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Crime : बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की बरछा चौकी में तैनात दरोगा पवन कुमार ने एक पीड़ित महिला के साथ अश्लील व्यवहार किया। महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, लेकिन जांच के नाम पर दरोगा ने उससे अभद्र बातें कीं, अनुचित मांगें कीं और धमकियां दीं। महिला ने दरोगा की बातचीत को फोन में रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास शिकायत दर्ज की। रिकॉर्डिंग सौंपने के बाद एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

क्या है पूरा मामला ? 

एक गांव की रहने वाली महिला ने 15 जून 2025 को अपने ससुराल वालों के खिलाफ कालिंजर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जांच बरछा चौकी के इंचार्ज पवन कुमार को सौंपी गई। महिला का आरोप है कि दरोगा ने जांच के दौरान उससे अश्लील बातें कीं, फोन पर गंदे इशारे किए और अनैतिक मांगें कीं। जब महिला ने इनकार किया, तो दरोगा ने मुख्य आरोपियों के नाम चार्जशीट से हटा दिए और मुकदमा खत्म करने की धमकी दी। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दरोगा की बातचीत रिकॉर्ड की और बुधवार, 2 जुलाई 2025 को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज की।

RELATED NEWS

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

February 17, 2026
UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

January 20, 2026

महिला की आपबीती

महिला ने बताया कि उसकी शादी 2 मार्च 2016 को हिंदू रीति-रिवाज से श्याम जी पांडेय के साथ हुई थी। पति पहले ढोलक बजाने का काम करता था, लेकिन अब बेरोजगार है। उनके दो बेटे हैं। ससुराल में ससुर लालता प्रसाद पांडेय, सास मीरा, जेठ रामजी और जेठानी पूजा पांडेय हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं। वे गाली-गलौज, मारपीट करते हैं और बार-बार उसे घर से निकाल देते हैं।

यह भी पढ़ें : बालासोर में बाढ़ का कहर, उफान पर तीन नदियां…

महिला ने कहा, “जब मैंने यह बात अपने मायके वालों को बताई, तो मेरे पिता ने कहा कि अब मुझे वापस नहीं आना चाहिए। मैं बहुत लाचार हूं। अभी मैं अपने मायके छतरपुर में रह रही हूं। कालिंजर थाने में शिकायत करने गई थी, लेकिन दरोगा पवन कुमार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा, उन्होंने मुझसे फोन पर अश्लील बातें कीं और गंदे इशारे किए। वे मुझे लगातार धमकाते रहे।”

ससुराल वालों ने दी धमकी

महिला ने आगे बताया कि ससुराल वाले उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह कहती है, “मैं न घर में सुरक्षित हूं, न मेरे पास रहने-खाने की कोई व्यवस्था है। दरोगा ने भी मेरे साथ बदतमीजी की और मेरी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।” महिला की शिकायत और रिकॉर्डिंग के आधार पर एसपी ने दरोगा पवन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच चल रही है।

Tags: up crime
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Bhadohi Incident: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से नाराज बताए जा...

UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

by Mayank Yadav
January 20, 2026

UP crime news: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को...

Jhansi drunken youth tragic death

Jhansi: ‘जय बजरंग बली’ बोलकर कुएं में लगाई छलांग,शराब के नशे में धुत युवक की मौत

by SYED BUSHRA
December 6, 2025

Tragic Incident in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक हड़कंप मच...

Dalit Youth Beaten to Death

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

by SYED BUSHRA
October 8, 2025

Dalit Youth Beaten to Death: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में 1 अक्टूबर की शाम एक दिल...

UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

by Gulshan
September 27, 2025

UP Crime : उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया, जिसमें एक बेटे...

Next Post
क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

Electric Car में सफर करते वक्त क्यों आ रही चक्कर और मतली? Reports में कौन सी आई चौंकाने वाली बातें

Electric Car में सफर करते वक्त क्यों आ रही चक्कर और मतली? Reports में कौन सी आई चौंकाने वाली बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist