Site icon News1India

रिश्वत की मांग करते हुए पकड़ा गया IPS अनिरूद्ध सिंह, पुलिस जांच में हुआ दोषी करार, सख्त एक्शन की हो रही है तैयारी

किसी भी मुसिबत में फसने के बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई जाती है। कहा जाता है कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर पल तैनात है। लेकिन इस बार लखनऊ के एक  IPS अधिकारी ने इस वर्दी पर दाग लगा दिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ अब इस मामले की सुनवाई करते हुए सख्त एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। आइए विस्तार से जानते है कि क्या है मामला।

 

IPS ANIRUDH सिंह पर हुई FIR दर्ज

12 मई को सोशल मीडिया पर लखनऊ के एक IPS अधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ वायरल हो रही इस वीडीयो में अधिकारी वीडियो कॉलिंग के दौरान स्कूल संचालक से 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। अब इस मामले में संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के की तैयारी है। आरोप सही पाए जाने पर मुख्यालय ने अनिरुद्ध को वाराणसी से इंटेलिजेंस मुख्यालय से अटैच कर दिया था। बाद में उनके खिलाफ एडीजी स्तर के दो IPS अफसरों की कमेटी ने जांच की।

 

रेप के मामले में अनिरूद्ध सिंह मांग रहा था रिश्वत

आपको बता दें की इस मामले में अनिरुद्ध कुमार IPS अधिकारी के खिलाफ स्कूल ने शिकायत की इस पूरे मामले में बताया गया कि वह स्कूल में बच्ची के साथ हुए रेप के मामले में संचालक को बचाने के एवज में 20 लाख रुपये मांग रहे थे। संचालक ने इस वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया था। और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पूछताछ के दौरान पूर्व अधिकारी अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि स्कूल संचालक उन्हें केस को उनके पक्ष में करने के लिए लालच दे रहे थे, इसलिए वह उन्हें ट्रैप कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल संचालक ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस आधार पर कमेटी ने अनिरुद्ध की काउंसिलिंग कर उन्हें आरोपों से बरी कर दिया। लेकिन अब इस मामले में फैसला सामने आया है। जिसमें उनके खिलाफ वृहद दंड की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version