Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IPS Anshika Verma : सोशल मीडिया पर एक्टिव, बरेली में हुआ ट्रांस्फर, यूपी की IPS अंशिका वर्मा के क्यों हो रहे चर्चे?

आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा, जो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं, का हाल ही में बरेली तबादला हुआ है। उन्हें बरेली (दक्षिण) की एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है। अंशिका वर्मा को हाल ही में पदोन्नति भी मिली है।

Gulshan by Gulshan
September 25, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Anshika Verma, IPS Anshika Verma
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

August 8, 2025

IPS Anshika Verma : सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वालीं आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा का हाल ही में बरेली तबादला हो गया है। 18 दिसंबर 2023 से गोरखपुर में एएसपी के पद पर तैनात अंशिका वर्मा को अब बरेली (दक्षिण) की एसपी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में सरकार ने उन्हें पदोन्नति दी है, जिसके बाद उन्हें बरेली जिले का एसपी (दक्षिण) नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं, कौन हैं अंशिका वर्मा?

कौन हैं IPS अंशिका वर्मा

उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। 1996 में जन्मी अंशिका वर्मा का मूल निवास यूपी के प्रयागराज जिले में है। उन्होंने 2018 में नोएडा के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद अंशिका ने UPSC की तैयारी शुरू की। उन्होंने बिना किसी कोचिंग में प्रवेश लिए सेल्फ स्टडी का रास्ता अपनाया और कड़ी मेहनत की। हालांकि, पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन अंशिका ने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी में जुटी रहीं।
अंशिका को फिर मिली ये बड़ी सफलता
बिना कोचिंग के अंशिका वर्मा ने अपनी तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत का फल 2021 में मिला, जब उन्होंने 136वीं रैंक के साथ आईपीएस परीक्षा पास की। ट्रेनी आईपीएस अंशिका वर्मा को पहली बार आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने में एसएचओ के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद, उन्होंने गोरखपुर में एएसपी के पद का कार्यभार संभाला।

यह भी पढ़ें : 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, अपने शहर की छुट्टियां नोट कर लें 

गोरखपुर में काम की हो रही तारीफ

अंशिका वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया है। गोरखपुर में फर्जी स्टांप और मनी म्यूल जैसे जटिल मामलों का पर्दाफाश करना उनके उत्कृष्ट कार्यों में शामिल है। इस ऑपरेशन में, उन्होंने अपराधियों की पहचान की और उन्हें जेल भेजने में सफलता प्राप्त की। उनके इस साहसिक कार्य की सराहना न केवल पुलिस विभाग में, बल्कि आम जनता के बीच भी हुई। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ने उन्हें एक प्रेरणादायक अधिकारी के रूप में स्थापित किया है, जो अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाने के लिए जानी जाती हैं।
Tags: IPS Anshika Verma
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

by Vinod
August 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस ने एक बड़ी पहल...

Next Post
Jhansi

बच्चों के लिए कोबरा से लड़ा कुत्ता, बचाई जान, ऐसे पिटबुल बना हीरो

Odd-even

दिल्ली में फिर लौटा ओड-इवन, क्या मिलेगी राहत या बनेगी नयी आफत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version