Site icon News1India

इरशाद बना ईश्वर, हिंदू समुदाय की लड़की से शादी करके कराया धर्मांतरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने अपनी पहचान को छिपाया और खुद को हिंदू बताया फिर एक हिंदू समुदाय की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसका शोषण किया। बाद में लड़के ने लड़की का धर्मांतरण करके उससे निकाह कर लिया।

पीड़िता के पिता ने दी जानकारी

लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि इरशाद नाम का युवक घर के पास वाले मकान में किराए पर रहता था। इरशाद अपने हाथ में कलावा बांधता था। इरशाद ने अपना नाम ईश्वर बताया। बता दें कि युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और दोस्ती होने के बाद दोनों की बातचीत होने लगी। जिसके बाद आरोपी ने लड़की से हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली और शादी करने के बाद युवक लड़की को लेकर फरार हो गया।

कई दिन से लापता है युवक

लड़की के पिता ने कहा कि शादी के बाद आरोपी बेटी को बहला – फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद दोनों की काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नही चला। दरअसल, खोजबीन के दौरान लड़की के पिता को पता लगा युवक का नाम ईश्वर नहीं इरशाद है। पीड़िता के पिता को यह भी पता चला की उसने युवती का मौलाना ने धर्मांतरण करा दिया और युवती का मुस्लिम नाम रख दिया। पीड़िता के पिता ने कहा बेटी का कई दिन से कुछ पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की।

मामले को लेकर डीसीपी ने कहा

लखनऊ के डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा पीड़ित के परिवार वालो ने शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है। युवक का मोबाइल नबंर सर्विलांस पर लगा दिया गया है।

Exit mobile version